एमपी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पारुल-वीर की पुलिस में शिकायत, जानें क्या है वजह

Anjali Dwivedi | Dec 03, 2025, 19:39 IST
Share
indore-influencer-parul-ahirwar-gaurav-rawal-property-dispute
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में इंफ्लूएंसर पारुल अहिरवार और दोस्त गौरव रावल का प्रॉपर्टी विवाद बढ़ गया है। गौरव रावल ने पारुल और वीर शर्मा पर पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे पहले पारुल ने गौरव पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यह विवाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पारुल अहिरवार से जुड़ा है। पारुल अहिरवार और दोस्त गौरव रावल के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। अब यह विवाद इतना बढ़ गया है कि गौरव रावल ने डीसीपी को आवेदन दिया है। गौरव रावल ने पारुल और उसके दोस्त वीर शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गौरव ने आरोप लगाया कि वीर शर्मा ने पुलिसवाला बनकर उन्हें धमकी भरा फोन किया। गौरव ने उन पर बदनाम करने के आरोप भी लगाए हैं। इससे पहले पारुल ने भी गौरव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पारुल ने गौरव पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। बता दें कि वीर और पारुल के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

80c7f8c6-f88
80c7f8c6-f88

विवाद की जड़ क्या है?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवाद एक मकान को लेकर है। यह मकान 800 वर्गफीट का है। पारुल का कहना है कि उन्होंने और गौरव ने मिलकर यह मकान खरीदा था। यह बात साल 2020 की है। दोनों ने इस मकान में चार चार लाख रुपए जमा किए थे। मकान के लिए 20 लाख का लोन गौरव ने लिया था।

किस्त का पैसा दोनों आधा-आधा भरते थे। पारुल और गौरव दोनों नौ हजार नौ हजार रुपए देते थे। पारुल के मुताबिक दोनों के बीच एक लिखित एग्रीमेंट भी हुआ था। बाद में गौरव ने वह एग्रीमेंट चुरा लिया। उसने कागजों में हेराफेरी करके मकान खुद के नाम करा लिया।

साल 2025 में गौरव ने यह मकान किसी और को बेच दिया। तब social media influencerपारुल को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद उसने गौरव के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

गर्लफ्रेंड से परेशान मैनेजर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी की शादी करवा देना

एमपी में होगी राजस्थान पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग, ये है वजह

गौरव रावल ने भी लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे मामले पर गौरव रावल का कहना कुछ और है। गौरव का कहना है कि मकान उसके और उसकी मां के नाम पर था। उन्होंने माना कि पारुल ने भी मकान खरीदने में मदद की थी। समझौते के मुताबिक पारुल को बाद में 5 लाख रुपए देने थे। गौरव ने बताया कि पारुल करीब 18 महीने तक किराया देती रही। वह मकान के आधे हिस्से में रह रही थी।

गौरव ने कहा कि जब उसे मकान बेचना था। तब पारुल ने रजिस्ट्री का दबाव बनाया। वह बिना पूरा पैसा दिए ही रजिस्ट्री चाहती थी। अब गौरव ने डीसीपी को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि पारुल और वीर शर्मा उन्हें परेशान कर रहे हैं।

वीर शर्मा ने उसकी बहन ममता के ऑफिस में अभद्रता की। इससे ममता की नौकरी भी चली गई। बाद में वीर ने पुलिसवाला बनकर ममता को धमकी भरा फोन भी किया। अब यूट्यूबर वीर शर्मा और पारुल अहिरवार ये मामला बढ़ता ही जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कटनी कलेक्ट्रेट के सामने मजदूर ने की आत्महत्या करने की कोशिश, जानें पूरा मामला

इंदौर, भोपाल में पुलिस कमिश्नरी नहीं कर पाई क्राइम कंट्रोल, विधानसभा सवाल में खुलासा

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • यूट्यूबर वीर शर्मा और पारुल अहिरवार
  • सोशल मीडिया
  • social media influencer
  • सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पारुल अहिरवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग