INDORE Khajarana TI सुजीत श्रीवास्तव का संदिग्ध कदाचरण , बीजेपी नेता के यहां मिले सट्टे के बाद सस्पेंड
Vikram Jain | May 23, 2024, 22:35 IST
Indore Khajrana police station in charge Sujit Srivastava suspended
इंदौर के खजराना थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव को सट्टा संचालन में सांठगांठ को लेकर सस्पेंड किया गया है। निलंबन आर्डर में डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने लिखा कि थाना प्रभारी का संदिग्ध कदाचरण है। वह सट्टे को रोकने में विफल रहे हैं।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के खजराना TI सुजीत श्रीवास्तव का संदिग्ध कदाचरण है। उनके द्वारा थाना क्षेत्र में नियंत्रण का अभाव साफ दिख रहा है, वह व्यापक तौर पर खुलेआम चल रहे सट्टे को रोकने में विफल रहे हैं। यह बात श्रीवास्तव के निलंबन आर्डर में डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने लिखा है।
खजराना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा चल रहा है, इसकी लगातर खबर आ रही थी। डीसीपी ने लगातार इसे लेकर टीआई को जांच करने और कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन टीआई श्रीवास्तव ने इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया। वहीं उनकी नाक के नीचे बीजेपी नेजा सलीम मंसूरी और उसके बेटे अलम मंसूरी द्वारा 24 घंटे 365 दिन खुलेआम सट्टा संचालन किया जा रहा था। पूरी तरह से थाने की पुलिस के साथ उनकी सांठगांठ थी।
डीसीपी ने आर्डर में यह भी लिखा है कि जहां थाने में नियंत्रण का अभाव पाया गया है। साथ ही संदिग्ध कार्रवाई भी प्रथम दृष्टया स्पष्ट तौर पर पाई गई है और इससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है। दरअसल, बताया जा रहा है कि सट्टेबाजों के पास जो मोबाइल मिले हैं, इसमें लगातार खजराना थाने के पुलिस बल के साथ बातचीत होने के भी प्रमाण मिले हैं। इसके बाद ही डीसीपी ने यह सख्त कदम उठाया है।
कार्रवाई सलीम मंसूरी के यहां हुई, जो खुद को इंदौर विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया का प्रतिनिधि बताता है। वह और बेटा आलम मंसूरी यह संचालित करते हैं। सलीम मंसूरी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में भी है। मौके से 11 लाख 77 हजार रुपए जब्त किए। वहीं संचालक आलम मंसूरी और उसके पिता सलीम मंसूरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया। सट्टे के अड्डे पर पकड़ाए आरोपी सलीम (65) पिता रसूल मंसूरी, उसका बेटा आलम मंसूरी (35) निवासी अशरफी नगर, रईस (46) पिता मुंशी खान, इरफान (23) पिता सत्र पटेल और यूसुफ (34) पिता जफर खान निवासी अशरफी नगर हैं। इनके पास 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा पर्चियां मिली हैं।
ये खबर भी पढ़ें.. ESB की शिक्षक भर्ती परीक्षा में गणित का रिजल्ट फिर बनेगा, हाईकोर्ट में मंडल ने एक सवाल गलत माना
ये खबर भी पढ़ें... 11 करोड़ टूरिस्ट ने MP को निहारा , 5 करोड़ उज्जैन पहुंचे , 1 करोड़ ने किए मां शारदा के दर्शन
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया अशरफी नगर स्थित तीन मंजिला मकान में दबिश दी गई। मंसूरी द्वारा बेटे आलम के माध्यम से सट्टे का संचालन करवाया जा रहा था। तीनों मंजिलों पर सट्टा खेलने के लिए अलग-अलग कमरे मौजूद थे। डीसीपी विश्वकर्मा ने खजराना थाने के स्टाफ को जानकारी दिए बिना एसीपी विजय नगर आईपीएस कृष्णलाल चंदानी और एसीपी परदेशीपुरा आईपीएस नरेंद्रसिंह रावत की टीम बनाकर यह छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आईपीएस एसीपी थाना एमआईजी और परदेशीपुरा टीआई के साथ उन्हीं के थानों के जवानों को लेकर दबिश देने खजराना पहुंचे तो सट्टा चलाने वालों को भनक तक नहीं लगी। दोनों थाना प्रभारियों सहित आईपीएस की टीम मंसूरी के पूरे मकान को घेरकर हर कमरे में पहुंचे तो सट्टा खेलते लोग मिले।
ये खबर भी पढ़ें... MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
ये खबर भी पढ़ें... mp weather : इंदौर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान में 5 की मौत
इसके पहले भी खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव कुछ समय पहले भी विवादों में आ चुके हैं। एक लूट के फरियादी की रिपोर्ट नहीं लिखने को लेकर उच्च स्तर पर शिकायत हुई और इसमें जांच के भी आदेश दिए। हालांकि बाद में मामले को दबा दिया गया। एक बड़े अधिकारी के खास व्यक्ति के जरिए पोस्टिंग होने के कारण उनका बाल बांका नहीं हुआ और वह पद पर टिके रहे। अब सट्टा पकड़ाने के बाद टीआई श्रीवास्तव का कदाचरण खुलकर सामने आ गया तो फिर कोई बचा नहीं पाया और आखिर में निलंबित हो गए।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव निलंबित, इंदौर डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा, इंदौर न्यूज, Khajrana TI Sujit Srivastava suspended, Indore DCP Abhinav Vishwakarma, BJP leader arrested in betting case, Indore News
क्यों लिखा गया है ऐसा?

टीआई की कार्रवाई संदिग्ध पाई गई
डीसीपी ने आर्डर में यह भी लिखा है कि जहां थाने में नियंत्रण का अभाव पाया गया है। साथ ही संदिग्ध कार्रवाई भी प्रथम दृष्टया स्पष्ट तौर पर पाई गई है और इससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है। दरअसल, बताया जा रहा है कि सट्टेबाजों के पास जो मोबाइल मिले हैं, इसमें लगातार खजराना थाने के पुलिस बल के साथ बातचीत होने के भी प्रमाण मिले हैं। इसके बाद ही डीसीपी ने यह सख्त कदम उठाया है।
यह हुई थी कार्रवाई
कार्रवाई सलीम मंसूरी के यहां हुई, जो खुद को इंदौर विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया का प्रतिनिधि बताता है। वह और बेटा आलम मंसूरी यह संचालित करते हैं। सलीम मंसूरी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में भी है। मौके से 11 लाख 77 हजार रुपए जब्त किए। वहीं संचालक आलम मंसूरी और उसके पिता सलीम मंसूरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कराया। सट्टे के अड्डे पर पकड़ाए आरोपी सलीम (65) पिता रसूल मंसूरी, उसका बेटा आलम मंसूरी (35) निवासी अशरफी नगर, रईस (46) पिता मुंशी खान, इरफान (23) पिता सत्र पटेल और यूसुफ (34) पिता जफर खान निवासी अशरफी नगर हैं। इनके पास 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा पर्चियां मिली हैं।
ये खबर भी पढ़ें.. ESB की शिक्षक भर्ती परीक्षा में गणित का रिजल्ट फिर बनेगा, हाईकोर्ट में मंडल ने एक सवाल गलत माना
ये खबर भी पढ़ें... 11 करोड़ टूरिस्ट ने MP को निहारा , 5 करोड़ उज्जैन पहुंचे , 1 करोड़ ने किए मां शारदा के दर्शन
डीसीपी ने दो आईपीएस की टीम बनाकर लिया एक्शन
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया अशरफी नगर स्थित तीन मंजिला मकान में दबिश दी गई। मंसूरी द्वारा बेटे आलम के माध्यम से सट्टे का संचालन करवाया जा रहा था। तीनों मंजिलों पर सट्टा खेलने के लिए अलग-अलग कमरे मौजूद थे। डीसीपी विश्वकर्मा ने खजराना थाने के स्टाफ को जानकारी दिए बिना एसीपी विजय नगर आईपीएस कृष्णलाल चंदानी और एसीपी परदेशीपुरा आईपीएस नरेंद्रसिंह रावत की टीम बनाकर यह छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आईपीएस एसीपी थाना एमआईजी और परदेशीपुरा टीआई के साथ उन्हीं के थानों के जवानों को लेकर दबिश देने खजराना पहुंचे तो सट्टा चलाने वालों को भनक तक नहीं लगी। दोनों थाना प्रभारियों सहित आईपीएस की टीम मंसूरी के पूरे मकान को घेरकर हर कमरे में पहुंचे तो सट्टा खेलते लोग मिले।
ये खबर भी पढ़ें... MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
ये खबर भी पढ़ें... mp weather : इंदौर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान में 5 की मौत
खजराना टीआई पहले भी जांच के घेरे में आ चुके
इसके पहले भी खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव कुछ समय पहले भी विवादों में आ चुके हैं। एक लूट के फरियादी की रिपोर्ट नहीं लिखने को लेकर उच्च स्तर पर शिकायत हुई और इसमें जांच के भी आदेश दिए। हालांकि बाद में मामले को दबा दिया गया। एक बड़े अधिकारी के खास व्यक्ति के जरिए पोस्टिंग होने के कारण उनका बाल बांका नहीं हुआ और वह पद पर टिके रहे। अब सट्टा पकड़ाने के बाद टीआई श्रीवास्तव का कदाचरण खुलकर सामने आ गया तो फिर कोई बचा नहीं पाया और आखिर में निलंबित हो गए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
खजराना टीआई सुजीत श्रीवास्तव निलंबित, इंदौर डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा, इंदौर न्यूज, Khajrana TI Sujit Srivastava suspended, Indore DCP Abhinav Vishwakarma, BJP leader arrested in betting case, Indore News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari