इंदौर में चल रहे खालसा प्रीमियर लीग का फाइनल 12 जून को, विजेता टीम को मिलेगा 11 लाख रुपए का पुरस्कार
Vishwanath Singh | Jun 08, 2025, 21:48 IST
The Sootr
एमपी स्पोर्ट्स केयर व एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में खालसा स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट खालसा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।
इंदौर के खालसा स्टेडियम में चल रहे नाइट टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंच रहे हैं। रोज शाम को 6 बजे से हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों के बीच 10-10 ओवर के दो मैच खेले जा रहे हैं। इसमें इंदाैर के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश से भी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमें पहुंची हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 12 जून को खेला जाएगा। इसकी विजेता टीम को 11 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 25 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
एमपी स्पोर्ट्स केयर व एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में खालसा स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट खालसा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। तीन सत्रों में आयोजित इस केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सत्र का शुभारंभ 26 मई से हुआ, जिसमें 26 से 29 मई तक सिख समाज के क्रिकेट मैच खेले गए। उसके बाद दूसरे सत्र में इंदौर लोकल टीम के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें शहर की अलग-अलग टीमों के मैच खेले गए जो कि 4 जून तक चले। इसके बाद तीसरे सत्र में 5 जून 2025 से इंटरनेशनल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसका फाइनल मैच 12 जून 2025 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें से 16 इंदौर की हैं और 14 टीमें इंदौर से बाहर की हैं।
यह खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम फ्रेंड ने युवती से किया रेप, गर्भपात की दवा खाकर अस्पताल में पहुंची, खुल गया राज
यह खबर भी पढ़ें...NFAT परीक्षा स्थगित, फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी लौटाएगी किराया
आयोजकों के मुताबिक इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए कई देशों की क्रिकेट टीमों को आमंत्रित किया गया था। इसमें नेपाल, श्रीलंका और यूएई आदि देश की टीमें शामिल हैं, लेकिन नेपाल और यूएई की क्रिकेट टीमें नहीं आ पाईं। इस टूर्नामेंट में कुल 25 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में विशेष रूप से रणवीर सिंह, नीलेश नीमा, गोपाल मारवाल, भागीरथ राठौर, हरप्रीत बक्शी और राजू भाटिया भी मौजूद रहकर पूरे आयोजन को सफल बनने में योगदान दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें... वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में दावा, देश में गरीबी से बाहर आए 27 करोड़
एमपी स्पोर्ट्स केयर व एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एमके भटनागर पहुंचे। इनके अलावा मप्र नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मंत्री तुलसी सिलावट, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा आदि शामिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल होने पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील
दुनियाभर की 30 टीमें खेल रही खालसा टूर्नामेंट में
The Sootr
इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेल रही 16 टीमें
25 लाख रुपए के पुरस्कार बंटेंगे
The Sootr
ये अतिथि अभी तक आ चुके हैं टूर्नामेंट में
यह खबर भी पढ़ें...नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari