इंदौर भू-माफिया चंपू अजमेरा की बिगड़ी बात, आपत्तियों की सुनवाई के बाद लिक्वीडेटर ने 22 प्लाट रजिस्ट्री संशोधन से किया इनकार
Sanjay Gupta | Aug 23, 2024, 12:39 IST
land mafia ritesh ajmera
चंपू अजमेरा व अन्य भूमाफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं किया गया है और प्लाटधारकों को प्लाट दिलाने में कोई मदद नहीं की गई है। इसके चलते प्रशासन ने भी हाईकोर्ट में आवेदन लगाया है कि इनकी जमानत रद्द हो।
इंदौर के कुख्यात भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा का खेल बिगड़ गया है। वह फिनिक्स कॉलोनी में 22 प्लाट सरकारी जमीन पर रजिस्टर्ड कराकर बरी होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दूसरे प्लाटधारकों की आपत्ति के बाद लिक्वीडेटर ने साफ कर दिया है कि वह अभी रजिस्ट्री संशोधित नहीं कराएंगे और अब 28 अगस्त को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे।
हाईकोर्ट ने ही इस मामले में पहले 22 प्लाटधारकों को जिन्हें प्रशासन की मदद से कब्जा दिलवाया गया था उनकी रजिस्ट्री संशोधित करने का आदेश लिक्वीडेटर को जुलाई माह में दिया था। लेकिन इसमें सामने आया कि जो नंबर नए रजिस्ट्री में कराने की बात हो रही है। वह प्लाट नंबर की तो आलरेडी अन्य प्लाटधारकों के पास रजिस्ट्री है और वह भी कब्जे के लिए परेशान है।
यह प्लाट नंबर अन्य किसी को आवंटित कर दिए गए। वहीं चंपू ने हाईकोर्ट आदेश के परे जाकर 22 की जगह 29 की सूची लिक्वीडेटर को दे दी। यदि रजिस्ट्री इन प्लाट नंबर की कर दी गई तो एक ही नंबर पर दो-दो मालिक हो जाएंगे, फिर किसकी रजिस्ट्री वैध होगी? यह मामला लिक्वीडेटर के सामने सुनवाई के लिए लगा जिसमें यह सभी आपत्तियां आ गई।
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा ने फिर उलझाया, फिनिक्स के 22 प्लाटधारकों की सूची पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
वहीं प्लाटधारक ज्योति गर्ग की ओर से अधिवक्ता किरण पाल ने पक्ष रखा और लिक्वीडेटर से कहा कि प्लाट की रजिस्ट्री दूसरों को कैसे की जा सकती है। यह भी कहा कि यह लगातार धोखा दे रहे हैं और मैंने ये शिकायत कराई है, हम चाहते हैं कि इसकी जमानत निरस्त हो और जेल भेजा जाए।
चंपू अजमेरा व अन्य भूमाफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं किया गया है और प्लाटधारकों को प्लाट दिलाने में कोई मदद नहीं की गई है। इसके चलते प्रशासन ने भी हाईकोर्ट में आवेदन लगाया है कि इनकी जमानत रद्द हो। यह आवेदन एक साल से लगा हुआ है। चंपू व अन्य भूमाफिया नवंबर 2021 ही से सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर है लेकिन 50 फीसदी प्लाटधारकों के भी केस का निराकरण नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
वहीं हाल ही में चंपू ने अपनी 50वीं जन्मदिन सालगिरह धूमधाम से जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में मनाई। इसमें इंदौर के करीब 40 लोगों को भी बुलाया और उनकी फ्लाइट की टिकट और रहना-खाना सभी कराया। बताया जाता है कि इस पार्टी में कुछ नेता और उनके परिजन भी पहुंचे थे और इंदौर के कुछ बिल्डर भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसमें एक करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया गया था।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हाईकोर्ट के आदेश से पहुंचे प्लाटधारक
यह प्लाट नंबर अन्य किसी को आवंटित कर दिए गए। वहीं चंपू ने हाईकोर्ट आदेश के परे जाकर 22 की जगह 29 की सूची लिक्वीडेटर को दे दी। यदि रजिस्ट्री इन प्लाट नंबर की कर दी गई तो एक ही नंबर पर दो-दो मालिक हो जाएंगे, फिर किसकी रजिस्ट्री वैध होगी? यह मामला लिक्वीडेटर के सामने सुनवाई के लिए लगा जिसमें यह सभी आपत्तियां आ गई।
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा ने फिर उलझाया, फिनिक्स के 22 प्लाटधारकों की सूची पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
पीड़ित महिला तो बोली जमानत रद्द हो
प्रशासन ने भी जमानत रद्द का आवेदन दिया है
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
जयपुर में फाइव स्टार होटल में मनाई बर्थडे पार्टी
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta