लॉरेंस गैंग के लिए बिल्डर रेकी की और फायरिंग प्लान करने वाले आरोपी की जमानत खारिज

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore lawrence bishnoi gang threat builder
indore lawrence bishnoi gang threat builder

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डरों और कारोबारियों को धमकाने के मामले में आरोपी राहुल राठौर की जमानत याचिका जिला कोर्ट ने खारिज कर दी। उस पर बिल्डरों की रेकी कराने, फायरिंग की तैयारी करवाने और गैंग को फोटो-वीडियो उपलब्ध कराने का आरोप है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के बिल्डरों और कारोबारियों को धमकियां दी गई थीं।
  • आरोपी राहुल राठौर पर बिल्डरों की रेकी कराने और फायरिंग की तैयारी करवाने का आरोप है।
  • पुलिस के अनुसार राहुल ने गैंग के लिए लड़के उपलब्ध कराए और फोटो-वीडियो भेजे।
  • बिल्डर विवेक दम्मानी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का भी मामला सामने आया।
  • जिला कोर्ट ने सभी पक्ष सुनने के बाद राहुल राठौर की जमानत याचिका खारिज कर दी।
इंदौर में फरवरी से अप्रैल माह के बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर के नाम पर कई बिल्डरों और कारोबारियों को धमकी भरे फोन आए।

WhatsApp Image 2
WhatsApp Image 2


इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक के बाद एक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह की गतिविधियों पर रोक लगाई। मुख्य आरोपी राजपाल के साथी राहुल राठौर की गिरफ्तारी भी मई में हुई थी। अब उसकी जमानत याचिका जिला कोर्ट ने खारिज कर दी है।

राहुल राठौर ने इन बिल्डरों की कराई रेकी

क्राइम ब्रांच इंदौर के एसीपी ने कोर्ट को बताया कि राहुल ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले राजपाल का साथ दिया। इसके लिए बिल्डर विवेक दम्मानी, रंजन मित्तल, चेतन सिंह, दिलीप राठौर, कुंवर सिंह व अन्य के यहां फायरिंग की तैयारी करवाई और रेकी के लिए लड़के उपलब्ध कराए।

इन लोगों से रेकी कराकर फोटो और वीडियो राजपाल तथा विक्की बॉक्सर को उपलब्ध कराए गए। दिलीप राठौर के यहां अंधाधुंध फायरिंग भी करवाई गई।

बिल्डर को गोली मारने की धमकी दी

कोर्ट को यह भी बताया गया कि 14 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे बिल्डर विवेक दम्मानी को फोन कर 5 करोड़ रुपए मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसी तरह इंदौर के कई लोगों को धमकाया गया।

उनके यहां फायरिंग की तैयारी की गई। इससे पहले सह-आरोपी कुलदीप की जमानत भी खारिज हो चुकी है। सभी तर्क सुनने के बाद जिला कोर्ट ने राहुल राठौर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें...

MP में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नहीं होगी नौकरी, आयुक्त ने जारी किया बड़ा खेल

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: गांवों में संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी छूट, जानें कब से

दो युवकों की मौत, 48 लाख मुआवजा नहीं भरने पर कोर्ट ने जब्त की पुलिस की गाड़ियां

मध्य प्रदेश के इस मंदिर में भी चढ़ावा चोरी के आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Tags:
  • इंदौर
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • फायरिंग
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
  • हैरी बॉक्सर
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल

By Mukesh Sharma

आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल