मां बगलामुखी मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच
Sourabh Bhatnagar | Jul 08, 2026, 12:25 IST
मां बगलामुखी मंदिर में दान की अनियमितता
आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दान की अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि श्रद्धालुओं का नकद, सोना-चांदी गैर-शासकीय समिति ले रही थी। कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच दल बनाया है और 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान में बड़ी गड़बड़ी के आरोप हैं।
- आरोप है कि गैर-शासकीय समिति श्रद्धालुओं का नकद, सोना और चांदी वसूल रही थी।
- चढ़ावे की रकम निजी बैंक खातों में डाली जाने की शिकायत मिली है।
- कलेक्टर प्रीति यादव ने 3 सदस्यीय जांच दल गठित किया है।
- समिति को सिर्फ 7 दिन में पूरी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर (baglamukhi mandir agar malwa) में दान की भारी अनियमितता उजागर हुई है। आरोप है कि यहां श्रद्धालुओं से मिलने वाला नकद चढ़ावा, सोना और चांदी एक ऐसी समिति वसूल रही थी, जिसका मंदिर के शासकीय प्रबंधन से कोई नाता नहीं है।
यह खुलासा होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
08fb5a74-615
गैर-शासकीय समिति खोल बैठी समानांतर वसूली तंत्र!
7aaadd25-719
सवाल यह है कि आखिर बिना अनुमति के यह समानांतर वसूली इतने लंबे समय तक कैसे चलती रही। सबसे गंभीर आरोप यह है कि महाभारतकालीन बगलामुखी मंदिर केचढ़ावे की रकम को निजी बैंक खातों में डाला जा रहा था। यानी मंदिर की पवित्र आस्था का पैसा सरकारी खजाने की जगह किसी और की जेब में जाने का शक गहरा गया है।
कलेक्टर ने बनाई जांच टीम
जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नगर परिषद नलखेड़ा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि टीम को महज सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। इतनी सख्त समयसीमा से साफ है कि प्रशासन अब इस मामले में लीपापोती बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
f2f22d5e-c7b
क्या-क्या खंगालेगी जांच टीम
सबसे अहम बात यह है कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि इस पूरे खेल में किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं है। अगर मंदिर (आगर के नलखेड़ा की मां बगलामुखी) प्रबंधन का कोई व्यक्ति भी इसमें शामिल पाया गया, तो उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।
निरीक्षण में खुली पोल
इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत जांच के आदेश जारी हुए। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लिखित शिकायत किसने और कब दी। यह बात भी संदेह को और गहरा करती है कि कहीं यह मामला पहले से जानबूझकर दबाया तो नहीं जा रहा था।
सोने-चांदी के सौंदर्यीकरण पर भी उठे सवाल
f2f93aef-69e
अब सवाल यह उठता है कि इतना बड़ा सौंदर्यीकरण कार्य बिना शासकीय निगरानी के कैसे हो गया। जांच के दौरान इस पूरे फंड के संग्रह और खर्च का हिसाब भी खंगाला जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी मिलती है, तो यह मामला और बड़ा घोटाला साबित हो सकता है।
अधिकारी बोले, नियम से होगी जांच
9d911186-844
देशभर में मंदिरों के चढ़ावे पर उठ रहे सवाल
011c22ea-012
जांच एजेंसी बैंक अधिकारियों, नकदी गणना में शामिल कर्मियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। मामला अब जमीन खरीद में हुई गड़बड़ियों तक भी पहुंच गया है।
इससे साफ है कि छोटे हों या बड़े, धार्मिक स्थलों पर दान की सुरक्षा और पारदर्शिता आज देशभर में एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
FAQ
- सवाल 1: बगलामुखी मंदिर में दान की अनियमितता का आरोप क्या है?
जवाब: आरोप है कि मंदिर की गैर-शासकीय समिति श्रद्धालुओं से नकद, सोना और चांदी वसूल रही थी। इस चढ़ावे की रकम को निजी बैंक खातों में डाला जाने की शिकायत भी मिली है। - सवाल 2: बगलामुखी मंदिर में दान की जांच समिति में कौन-कौन शामिल हैं?
जवाब: जांच दल की अगुवाई जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी करेंगे। जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नगर परिषद नलखेड़ा की सीएमओ मिनी अग्रवाल सदस्य हैं। टीम को 7 दिन में रिपोर्ट देनी है। - सवाल 3: बगलामुखी मंदिर में दान की जांच में क्या-क्या पता लगाया जाएगा?
जवाब: जांच दल यह पता लगाएगा कि कोई अपंजीकृत समिति समानांतर रूप से दान ले रही थी या नहीं। रसीद पुस्तिकाओं, बैंक खातों और गर्भगृह सौंदर्यीकरण के फंड की भी जांच होगी।
ये खबरें भी पढ़ें..
मां बगलामुखी मंदिर में हवन बंद! पंडितों ने SDM पर लगाए आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर योगी को बनाएं नया अध्यक्ष, गहलोत ने की मांग
सावधान! साइबर सेल के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA