लोको पायलट के डेमू ट्रेन रोककर समोसे लाने का सच आया सामने, रेलवे ने की जांच
Sanjay Gupta | Jul 09, 2026, 11:30 IST
indore loco pilot samosa video
इंदौर में राऊ-रंगवासा के बीच में डेमू ट्रेन रोककर लोको पायलट द्वारा समोसे लेने के वीडियो का सच सामने आ गया है। रेलवे विभाग द्वारा की गई जांच के बाद इस वायरल वीडियो का खुलासा हुआ है।
7 जुलाई को इंदौर के राऊ-रंगवासा के बीच ट्रेन रुकने और लोको पायलट के समोसे लेने जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दावा किया गया था कि भूख लगने के कारण लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। इस मामले ने काफी चर्चा बटोरी, जिसके बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की असली तस्वीर सामने आ गई है।
![bb74f84e-ce0]()
जांच में यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि वायरल वीडियो में दिखाई गई ट्रेन कौन सी थी। ट्रेन से उतरने वाला व्यक्ति कौन था और वह क्यों उतरा था। इसके अलावा यह भी जांच की गई कि ट्रेन किस वजह से रुकी थी, क्या उसे समोसे या किसी खाद्य सामग्री खरीदने के लिए रोका गया था। क्या उस जगह पर ट्रेन को अक्सर रोका जाता है।
पीआरओ रेलवे मुकेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद कई तथ्य सामने आए हैं।
पीआरओ ने कहा कि वीडियो को इस तरह से पेश किया गया, जिससे रेलवे विभाग की छवि खराब हो। वीडियो (Indore News) में ट्रेन का पिछला हिस्सा नहीं दिखाया गया। इसे गलत तरीके से डेमू ट्रेन (इंदौर-महू के बीच चल रही डेमू ट्रेन) बताया गया। रेलवे का कहना है कि वायरल वीडियो में किए गए दावे सही नहीं हैं।
भारतीय रेलवे में ट्रेनों का संचालन तय नियमों के हिसाब से होता है। किसी भी ट्रेन को बिना वजह नहीं रोका जा सकता। ट्रेन को सिर्फ सिग्नल, सुरक्षा, तकनीकी या किसी जरूरी परिचालन कारण से ही रोका जाता है।
अगर कोई कर्मचारी निजी कारणों से नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, किसी भी मामले में पहले जांच की जाती है और उसके बाद ही जिम्मेदारी तय होती है। इसी वजह से रेलवे ने इस मामले में भी पहले जांच कर पूरी स्थिति साफ करने का फैसला लिया।
समोसे खरीदने के लिए रुकी इंदौर-महू डेमू ट्रेन, वायरल वीडियो पर जांच शुरू
इंदौर का राऊ-देवास बायपास 10 घंटे जाम, डायरेक्टर-ठेकेदार को कलेक्टर की लताड़, अब जाम हुआ तो कराएंगे FIR
छुट्टी के लिए लोको पायलट को उतारनी पड़ी पैंट, जानें पूरा मामला
RRB ALP Vacancy 2026 में लोको पायलट के 11 हजार पदों पर भर्ती, कब होंगे आवेदन शुरू
bb74f84e-ce0
इन बिंदुओं पर की गई जांच
जांच में ये बिंदु सामने आए
- इसमें यह ट्रेन डेमू ट्रेन नहीं होकर मालगाड़ी है। Viral Video में डेमू ट्रेन का दावा गलत है।
- ट्रेन अक्सर नहीं रुकती है। जहां ट्रेन रुकी है, राऊ-रंगवासा में वहां क्रॉसिंग है और सिग्नल है। ऐसे में सिग्नल होने पर ट्रेन को रोका जाता है।
- जो ट्रेन से उतरा, वह लोको पायलट है, लेकिन उस मालगाड़ी का नहीं है। उसे अन्य गंतव्य तक जाना था और यह मालगाड़ी उसी ओर जा रही थी, इसलिए उसे उस मालगाड़ी में बैठाकर भेजा गया था।
- समोसे लेने जाना सही है। मालगाड़ी ज्यादा रुकती नहीं है। वहां सिग्नल पर रुकी थी, तो साथ में जा रहे अन्य ट्रेन के लोको पायलट ने उतरकर समोसे खरीद लिए। ट्रेन के लोको पायलट को तो उतरने की मंजूरी ही नहीं होती है।
विभाग को बदनाम करने के लिए चलाया वीडियो
नियम क्या कहते हैं
अगर कोई कर्मचारी निजी कारणों से नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, किसी भी मामले में पहले जांच की जाती है और उसके बाद ही जिम्मेदारी तय होती है। इसी वजह से रेलवे ने इस मामले में भी पहले जांच कर पूरी स्थिति साफ करने का फैसला लिया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर का राऊ-देवास बायपास 10 घंटे जाम, डायरेक्टर-ठेकेदार को कलेक्टर की लताड़, अब जाम हुआ तो कराएंगे FIR
छुट्टी के लिए लोको पायलट को उतारनी पड़ी पैंट, जानें पूरा मामला
RRB ALP Vacancy 2026 में लोको पायलट के 11 हजार पदों पर भर्ती, कब होंगे आवेदन शुरू
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj