इंदौर के लव जिहादी मोहसिन पर बीजेपी के कांग्रेसी संरक्षण के आरोप, पटवारी के साथ मकान मालिक की फोटो

Sanjay Gupta | May 27, 2025, 11:47 IST
Share
indore-love-jihad-mohsin-congress-protection-jitu-patwari
indore-love-jihad-mohsin-congress-protection-jitu-patwari

इंदौर के लव जिहादी मोहसिन खान के मामले ने राजनीति का रंग ले लिया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मोहसिन को फ्लैट और शूटिंग के लिए जगह देने वाले मकान मालिक जीतू मिश्रा की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ फोटो जारी की है।

इंदौर के अभी तक के सबसे बड़े लव जिहादी के रूप में सामने आए मोहसिन खान को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस मामले में मोहसिन को फ्लैट और शूटिंग की जगह देने वाले मकान मालिक जीतू मिश्रा की फोटो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ जारी की है। इसमें पटवारी मिश्रा के साथ बाइक पर घूमते और उससे मिलते नजर आ रहे हैं।

खबर यह भी...लव जिहादी मोहसिन की जमकर हुई थी पिटाई, वीडियो आया सामने, 100 से ज्यादा हिंदू युवतियों के...

कौन हैं जीतू मिश्रा

सिल्वर ऑक्स कॉलोनी का निवासी है जीतू मिश्रा। इन्हीं ने आवासीय अपनी बिल्डिंग में मोहसिन को शूटिंग के लिए और रहने के लिए फ्लैट दिया हुआ है। जीतू मिश्रा को बीजेपी ने कांग्रेसी बताया है। उधर निगम भवन मालिक को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर चुका है।

क्या बोली बीजेपी कांग्रेस और मोहसिन पर

आशीष अग्रवाल ने इस मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि- मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी इंदौर में कांग्रेस की "सेक्युलर" चादर के नीचे छिपा एक और घिनौना चेहरा बेनकाब हुआ है। ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के कोच मोहसिन खान ने बेटियों के सपनों को कुचलकर "लव जिहाद" का काला खेल खेला, जो मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थक है। मोहसिन इंदौर के जिस मकान में यह कुकृत्य करता था, वह कांग्रेस नेता का है। मिश्रा की कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी को बैठाकर घुमा रहे हैं। पटवारी जी, बताइए, मोहसिन को यह हिम्मत और संरक्षण क्या कांग्रेस रसूख से मिला? क्या मिश्रा और "कांग्रेसी कनेक्शन" इस गंदे खेल का हिस्सा था? क्या कांग्रेस का "महिला सशक्तिकरण" "वोट जिहाद" तक सीमित है? कांग्रेस का "सेक्युलर" मुखौटा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मोहसिन खान जैसे लोग, जो कथित तौर पर जीतू पटवारी के समर्थक हैं, बेटियों की आबरू लूट रहे हैं और कांग्रेस मौन है। मोहसिन खान और उसके पूरे कांग्रेसी ईकोसिस्टम की गहन जांच होनी चाहिए और होगी भी...
खबर यह भी...लव जिहादी मोहसिन कलेक्टर, एडीएम के नाम पर 2 और 8 लाख में बंदूक, पिस्टल का लाइसेंस दिलाने का कर रहा था खेल

क्या बोल रहे हैं जीतू पटवारी

उधर जीतू पटवारी का इस मामले में बयान है कि अपराध बर्दाश्त से बाहर है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। फोटो साथ होने से मैं दोषी कैसे हो गया। सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है अभी तक क्या किया, आरोप-प्रत्यारोप की जगह सरकार दोषी को सजा दिलाने पर काम करें।

NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore News | MP News | इंदौर में जीतू पटवारी

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर में जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • मोहसिन खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं