ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर से छेड़छाड़ करने वाला निकला हत्या का आरोपी, 11 साल बाद सामने आया सच

Sanjay Gupta | Aug 13, 2026, 14:26 IST
Share
indore man molested australian athlete murderer
indore man molested australian athlete murderer

इंदौर में 11 साल पुरानी एक हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। इस हत्या का आरोपी वही निकला, जिसे अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इंदौर में महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम शहर आई थी। इसी दौरान इंदौर होटल रेडिसन ब्लू के पास दो महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में अकील शेख को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद इंदौर की काफी किरकिरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की।

अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि अकील शेख 11 साल पहले हुई एक युवक की हत्या का आरोपी है। इस हत्या में उसका साथी आरिफ भी शामिल था।

साल 2015 में हुई थी हत्या

17 अप्रैल 2015 को खजराना बायपास के पास 17 साल के कृष्णा पटेल का शव मिला था। इस मामले में लंबे समय तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।

कृष्णा के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मन्नत तक मांगी थी। उसके भाई विनोद पटेल और जीजा चेतन ने संकल्प लिया था कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे, वे बाल नहीं कटवाएंगे।

अब 11 साल बाद इस मामले में आरोपी पकड़ा गया है। परिवार को आखिरकार न्याय की उम्मीद जगी है।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

दरअसल, एक दूसरे मामले में अकील जेल में बंद था। जेल में उसका एक कैदी से विवाद हो गया। इस दौरान उसने उसे धमकाते हुए कहा कि वह कई लोगों की हत्या कर चुका है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इसी दौरान अकील ने इंदौर में कृष्णा पटेल की हत्या का भी जिक्र कर दिया। जमानत पर बाहर आने के बाद उस कैदी ने यह जानकारी खजराना पुलिस के एक मुखबिर को दी।

मुखबिर से मिली सूचना हेड कांस्टेबल पंकज सांवरिया तक पहुंची। उन्होंने इसकी जानकारी खजराना थाना प्रभारी मनोज सैंधव को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने फिर टीम बनाकर की जांच

इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआई अनिल गौतम, कांस्टेबल ऐदल गुर्जर और जब्बर सिंह की टीम बनाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरिफ को उज्जैन से पकड़ा।

पूछताछ में आरिफ ने कृष्णा पटेल की हत्या करना कबूल किया और इस मामले में अकील शेख का नाम भी बताया। इसके बाद पुलिस ने अकील को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कृष्णा की हत्या (Indore News) की बात स्वीकार कर ली।

फिर बताया ऐसे की हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कृष्णा बाइक से सामान लेने निकला था। उसके गले में सोने का लॉकेट देखकर उन्होंने उसे निशाना बनाया।

आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने रोका और खजराना बायपास की तरफ ले गए। वहां उन्होंने लॉकेट लूटने की कोशिश की। कृष्णा ने विरोध किया तो अकील ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद आरोपी लॉकेट लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने पहचान छिपाने के लिए कृष्णा की बाइक भी जला दी।

दोनों पर कई केस

डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि अकील खान और मोहम्मद आरिफ आदतन अपराधी हैं। अकील के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ पर तीन केस दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ मामला: टीम ने ट्वीट किए डिलीट, दिया ये बयान

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ पर MPCA का बयान- देखना पड़ेगा क्या वो खुद बिना सुरक्षा गईं

महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025: भारत फाइनल में, ऑस्ट्रलिया को 5 विकेट से हराया, जेमिमा ने बनाए 127 रन

महिला वर्ल्ड कप की टिकट Book My Show ने की महंगी, बुकिंग फीस 7 फीसदी, उस पर GST भी जोड़ा

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर होटल रेडिसन ब्लू
  • महिला वर्ल्ड कप
  • महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच