इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से बोले महापौर- पत्र की क्या जरूरत थी मीडिया में आ गया, ऐसे ही बुला लेते
Sanjay Gupta | May 06, 2025, 20:13 IST
Indore mayor former speaker
महापौर ने ताई महाजन का आशीर्वाद लिया ताई ने कहा कि मैंने बहुत सहज भाव से चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने महापौर भार्गव को लेकर कहा कि महापौर बहुत अच्छे व्यक्ति है, बहुत अच्छे कार्य कर रहे है।
MP NEWS: लोकसभा की पूर्व स्पीकर और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) के दो दिन में दो पत्रों ने इंदौर की राजनीति को गरमा दिया है। दूसरे पत्र में तो उन्होंने सीधे महापौर पुष्यमित्र भार्गव से ही मिलने का समय मांगा है और इसमें कहा गया है कि आपने कहा था खुद आएंगे लेकिन शायद व्यस्तता के कारण नहीं आ सके होंगे। समय देंगे तो खुद आ जाउंगी नहीं तो पत्र के जरिए विकास के विविध मुद्दों पर अपनी बात आप तक पहुंचा दूंगी। इस पत्र के मंगलवार दोपहर में सामने आने के बाद महापौर शाम पांच बजे ही उनके निवास पर मिलने पहुंच गए और आधे घंटे तक मुलाकात की।
इसके पहले महापौर ने दोपहर में मीडिया से कहा था कि उन्हें पत्र की जानकारी नहीं है, यह मीडिया से ही सुना है। वैसे भी वो ताई है वो हमे कुछ भी कह सकती है। एक-दो बार मिलने का था लेकिन वह बाहर थी फिर मैं भी बाहर था तो मुलाकात नहीं हो सकी। विकास के मुद्दे पर हम लगातार उनसे चर्चा करते रहते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... बीमार मरीजों को अब 'पेंशन': MP सरकार का बड़ा फैसला, बनेंगे कार्ड
ताई सुमित्रा महाजन से मिलते ही महापौर ने कहा कि- ताई पत्र की क्या जरूरत थी, आप तो कभी भी हमें बुला सकते हैं, हम आ जाएंगे। वह पत्र मीडिया में आ गया, खबरें बन गई। इस पर ताई ने कहा कि मीडिया में पत्र मैंने नहीं दिया, अब आ गया तो आ गया। पत्र तो इसलिए लिखा था क्योंकि मेरे गले में खराबी है और लिखकर बात रख सकती हूं, इसलिए लिख दिया।
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी वक्फ बोर्ड का बनेगा नया भवन
इसके बाद दोनों के बीच में मेट्रो के रूट को लेकर मुख्य तौर पर बात हुई। हालांकि ताई ने पत्र में अन्य मुद्दे भी उठाए थे लेकिन मुलाकात के दौरान ताई और महापौर के बीच में केवल मेट्रो के रूट को लेकर बात हुई। इसमें ताई ने मेट्रो के रूट को लेकर चिंता जताई और कहा कि मैंने दिल्ली में मेट्रो के काम को देखा है. तीन-चार साल तक पूरा क्षेत्र अव्यवस्थित हो जाता है। क्या हम राजवाड़ा को तीन-चार तक बंद रख सकते हैं। हमे ऐसा रूट करना होगा, जिसमें आमजन, व्यापारियों को समस्या नहीं हो। पहले ही मार्ग कम चौड़े हैं पतरे लगाने और काम करने के बाद तो पूरा रास्ता ही बंद हो जाएगा। एमजी रोड पर हमे विकल्प देखना होगा। इस पर महापौर ने कहा कि मैं अपने स्तर पर सीएम से और अन्य जगह बात करूंगा, आप भी अपनी बात रखिएगा और फिर से एक बड़ी बैठक सभी को बुलाकर करेंगे, जिसमें इस पर चर्चा करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए... विवेक तन्खा बोले- देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत, कांग्रेस को अपनी कमियां दूर करनी होंगी
महाजन द्वारा महापौर को यह पत्र लिखा गया। इसमे कहा गया था कि आपसे विकास के संबंध में कई विचार साझा करने हैं। आपने कहा था कि आप स्वयं आएंगे लेकिन व्यस्तता के कारण संभव नहीं हुआ होगा। अभी कई अच्छे काम की घोषणा भी की, भारत वन के संबंध में कृपया चर्चा करके निर्णय करें। कृपया पर्यावरण विद् और हम जैसों के साथ चर्चा करके तय करें यही निवेदन है।
ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा...नक्सली इलाकों में विकास के काम लेगी जिम्मा
ताई ने पत्र में आगे नामकरण को लेकर भी आपत्ति ली थी। इसमें कहा कि मुझे इतना ही कहना है कि श्रेष्ठ, वरिष्ठ, देश, माटी को समर्पित महान व्यक्ति को जाति, वर्ण, वर्ग में बांटने की प्रवृत्ति को यहीं विराम देना चाहिए। अनेक विषय है पानी, स्टार्म वाटर, स्वच्छ जल आदि आप समय दें तो खुद चर्चा करने आउंगी नहीं तो पत्र के जरिए पहुंचा दूंगी। धन्यवाद।
इसके एक दिन पहले ताई ने मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर भी पत्र लिखा था। वह लगातार इसे लेकर आपत्ति ले रही हैं और एमजी रोड की जगह सुभाष मार्ग को विकल्प के रूप में बता रह है। इस रूट को लेकर पहले भी मेट्रो अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई है लेकिन अभी तक इस पर कोई हल नहीं निकला है। मुख्य मुद्दा बंगाली चौराहे से कनाडिया, पलासिया, एमजी रोड वाले रूट को लेकर है। इसे लेकर पहले विकल्प आय़ा था कि एग्रीकल्चर कॉलेज वाले रूट को अपना लेते हैं, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
महापौर ने ताई महाजन का आशीर्वाद लिया ताई ने कहा कि मैंने बहुत सहज भाव से चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने महापौर भार्गव को लेकर कहा कि महापौर बहुत अच्छे व्यक्ति है, बहुत अच्छे कार्य कर रहे है। लगातार शहर हित के कार्य कर रहे है। महापौर जो कार्य कर रहे है उसको लेकर मैं उनको सुझाव भी देती हूं, जिससे वे सहज भाव से स्वीकार भी करते है। महाजन ने उऩसे भारतवन और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। साथ ही कहा कि इंदौर को अच्छा महापौर मिला है। रही बात व्यस्तता की तो मैं बहुत अच्छे से समझती हूं, जब मैं लोकसभा स्पीकर थी तब मैं भी बहुत व्यस्त रहती थी। महापौर ने कहा कि ताई आप हमारी बहुत वरिष्ठ नेता है, हम आपके मार्गदर्शन में ही लगातार कार्य कर रहे ताईजी आप हमारे परिवार की वरिष्ठ सदस्य है, आपके सुझाव पर ही हम कार्य करते है। मेट्रो को लेकर आपने जो भी सुझाव दिए, हमने उसी अनुसार कार्य किया है।
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
दोपहर में यह बोले थे महापौर
ये खबर भी पढ़िए... बीमार मरीजों को अब 'पेंशन': MP सरकार का बड़ा फैसला, बनेंगे कार्ड
यह बोले महापौर ताई से
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी वक्फ बोर्ड का बनेगा नया भवन
इसके बाद मेट्रो को लेकर हुई बात
ये खबर भी पढ़िए... विवेक तन्खा बोले- देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत, कांग्रेस को अपनी कमियां दूर करनी होंगी
पत्र में ताई ने यह बात उठाई थी
ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा...नक्सली इलाकों में विकास के काम लेगी जिम्मा
नामकरण को लेकर भी ली थी आपत्ति
इसके पहले मेट्रो को लेकर लिखा पत्र
ताई बोली, इंदौर के महापौर बहुत अच्छा कार्य कर रहे है
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari