महापौर के पिता को मॉर्निंग वॉक पर कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, ऑपरेशन हो रहा

Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 11:50 IST
Share
indore car accident 2
indore car accident 2

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पिता डॉक्टर राजेंद्र भार्गव एक एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. भार्गव गोपुर क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, जब उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पिता डॉक्टर राजेंद्र भार्गव एक एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. भार्गव गोपुर क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह वहीं मौके पर गिर गए। उनके घुटने में चोट आई है और पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और एक कार सवार को पकड़ा है, वहीं कार चालक फरार बताया जा रहा है।

ऑपरेशन चल रहा है

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल उन्हें पास के यूनिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टर उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। महापौर और अन्य परिजन व मित्र इस समय अस्पताल में मौजूद है। हालत खतरे से बाहर है लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने से ऑपरेशन चल रहा है।

ट्रैफिक लगातार समस्या बन रहा है

इंदौर में ट्रैफिक लगातार समस्या बनता जा रहा है। खुद महापौर ने पद संभालने के बाद इस पर लगातार काम किया है और ट्रैफिक मित्र जैसे अभियान के जरिए ट्रैफिक के सुधार के लिए अहम कदम उठाए हैं। साथ ही चौराहों को सुधारा जा रहा है और नए ब्रिज, फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक को सुगम बनाने पर काम हो रहा है। इसके बाद भी लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

महापौर की अपील

माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी के पिताश्री आदरणीय डॉ राजेंद्र शर्मा जी आप की शुभकामना से अभी ठीक है और विशेष जूपिटर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। डॉक्टर्स ने उन्हें पूर्णतः आराम की सलाह दी है। अतः सबसे निवेदन की कृपया आगामी सूचना तक हॉस्पिटल में पधारने का कष्ट न करें।
धन्यवाद

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई