इंदौर मेट्रो में 1 हफ्ते फ्री सफर, कहां से मिलेगी टिकट, कितनी दूरी, कैसा होगा कोच जानें सबकुछ
Rohit Sahu | May 29, 2025, 09:06 IST
metro indore full detail
पीएम मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो का शुभारंभ करने वाले हैं। पहले हफ्ते सभी के लिए यात्रा फ्री रहेगी। आइए जानते हैं टिकट से प्लेटफॉर्म और सफर तक की पूरी प्रक्रिया।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मेट्रो गांधी नगर से पांच स्टेशनों के बीच चलेगी। यात्रियों को पहले सप्ताह मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद सामान्य किराया लिया जाएगा। एक सेट में तीन डिब्बे होंगे। हर दिन करीब 90 फेरे होंगे। आइए जानते हैं एंट्री से लेकर टिकट और यात्रा की पूरी प्रोसेस कैसी होगी।
गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश के लिए सीढ़ियां और एस्केलेटर दोनों की व्यवस्था है। स्टेशन परिसर में पहुंचने के बाद बाईं ओर टिकट काउंटर बने हैं, जहां फिलहाल मैन्युअल टिकट मिलेंगे। वेंडिंग मशीन की जगह छोड़ी गई है लेकिन मशीन से टिकट मिलने की सुविधा अभी नहीं है।
टिकट लेने के बाद सामने सुरक्षा जांच होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग लाइन की व्यवस्था रखी जाएगी। जांच में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) का इस्तेमाल होगा।सामान की जांच एयरपोर्ट जैसी X-Ray बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम से होगी।
प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे। सभी कोच स्टेनलेस स्टील से बने हैं और रस्ट प्रूफ हैं। हर कोच में आमने-सामने की सीटिंग है जिसमें 45 यात्री बैठ सकते हैं। 350 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। हर कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं।
![metro indore]()
दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट और ब्रेल टाइल्स की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही दिव्यांगों के लिए सीट रिजर्व की गई है। हर कोच में डिजिटल मैप और LED स्क्रीन लगी है जो रूट की जानकारी देती हैं।
गांधी नगर और सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो चलेगी। हर 30 मिनट में मेट्रो का एक फेरा होगा। शुरू में कुल 90 फेरे प्रतिदिन लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें...भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनेगा 250 किमी लंबा पर्यटन कॉरिडोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
1 से 2 स्टेशन: ₹20
3 से 5 स्टेशन: ₹30
6 से 8 स्टेशन: ₹40
9 से 11 स्टेशन: ₹50
12 से 14 स्टेशन: ₹60
15 से अधिक स्टेशन: ₹80
पहले सप्ताह सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इसके बाद दूसरे हफ्ते से 75% डिस्काउंट और फिर 50%, 25% की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें...इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
टिकट से चेकिंग तक कैसी होगी यात्रा प्रक्रिया
डोर और हेंड मेटल डिटेक्टर से होगी जांच
स्टेशन से प्लेटफॉर्म और मेट्रो तक कैसे पहुंचेंगे
इंदौर मेट्रो (Indore Metro) का सफर गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से शुरू होगा। चेकिंग के बाद प्लेटफॉर्म की ओर जाने के लिए सीढ़ियां और एस्केलेटर दोनों उपलब्ध हैं। सीधे हाथ तरफ से सीढ़ियां प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 की ओर जाती हैं। उल्टे हाथ की ओर की सीढ़ियां प्लेटफॉर्म 3 और 4 की ओर जाती हैं। हर मेट्रो 2 मिनट के लिए स्टेशन पर रुकेगी और हर 30 मिनट पर फेरा लगेगा।
ऐसी होगी कोच में सिटिंग
metro indore
दिव्यांग के लिए ब्रेल टाइल्स
मेट्रो टाइमिंग और किराया सिस्टम
यह भी पढ़ें...भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनेगा 250 किमी लंबा पर्यटन कॉरिडोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
मेट्रो का किराया
3 से 5 स्टेशन: ₹30
6 से 8 स्टेशन: ₹40
9 से 11 स्टेशन: ₹50
12 से 14 स्टेशन: ₹60
15 से अधिक स्टेशन: ₹80
पहले सप्ताह सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इसके बाद दूसरे हफ्ते से 75% डिस्काउंट और फिर 50%, 25% की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें...इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी
पूरी खबर 5 पॉइंट में समझें
- 31 मई से इंदौर मेट्रो का संचालन शुरू, पहले सप्ताह यात्रा मुफ्त रहेगी।
- 20 से 80 रुपए तक किराया, पहले महीने तक 75% तक की छूट।
- गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर तक कमर्शियल रन, कुल 90 फेरे हर दिन।
- एस्केलेटर, टिकट काउंटर, चेकिंग, बैग स्कैनिंग सहित पूरी प्रक्रिया सरल।
- मेट्रो कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस, हर कोच में चार्जिंग, CCTV और ब्रेल।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA