इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-mla-golu-shukla-family-bus
indore-mla-golu-shukla-family-bus

इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसें लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। दरअसल इंदौर-उज्जैन मार्ग पर एक बस ने परिवार को टक्कर मारी थी। अब एक और हादसे में मां और बेटी बस की चपेट में आ गईं है।

INDORE. इंदौर में बेलगाम विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों (बाणेशवरी ट्रैवल्स- शुक्ला ब्रदर्स) का सड़कों पर कहर जारी है। दरअसल हाल ही में इंदौर-उज्जैन पर दौड़ने वाली बस एक पूरे परिवार को मार चुकी थी। अब इस बार मां-बेटी की शिकार बनी है। हालांकि दोनों खुशकिस्मत रहे कि जान बच गई।

इस तरह हुआ एक्सीडेंट

खजराना क्षेत्र निवासी अर्शी पति इरशाद अली (29) रविवार शाम अपनी बेटी जर्निश (9) के साथ स्कूटी से जा रही थीं। राजकुमार ब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार शुक्ला ब्रदर्स बस (क्रमांक MP09 SR 4913) ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीर तत्काल पहुंचे, उन्होंने मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया।

54dd0c4c-3e2
54dd0c4c-3e2


ये भी पढ़ें...इंदौर के भूमाफिया मनोज नागर पर गोलीकांड के सभी आरोपी पकड़ाए, सोनू ने मारी थी 3 गोलियां

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (12 अक्टूबर): मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश

लापरवाही से चल रही थी बस

लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार में बस चला रहा था। साथ ही लापरवाही से ओवरटेक करते हुए बस चल रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश में था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें...भोपाल में तीन लोगों को रौंदा गया, DB मॉल के सामने बस हादसा, 2 की मौत

ये भी पढ़ें...एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों ने कन्वीनर कुमावत के खिलाफ मोर्चा खोला, बाहर आया सियासी घमासान

20 दिन पहले पूरे परिवार को रौंद चुकी

इससे पहले 18 सितंबर की रात को बाणेश्वरी बसकी बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें पति-पत्नी के साथ दोनों बेटों की मौत हो गई थी। यह बस भी शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद इंदौर-उज्जैन रोड पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में करणी सेना ने प्रदर्शन किया और तेज रफ्तार चलने वाली शुक्ला ब्रदर्स की बसों के ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की थी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • बस हादसा
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • बाणेश्वरी बस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर