इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी

Sanjay Gupta | Feb 28, 2026, 10:59 IST
Share
indore most expensive liquor shops auction 2026 27
indore most expensive liquor shops auction 2026 27

शराब की दुकानों के नए वित्तीय साल के ठेके के लिए ई-टेंडर शुरू हो चुके हैं। नए ग्रुपिंग के बाद इंदौर की सबसे महंगी शराब दुकान के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे!

INDORE. मध्यप्रदेश की आबकारी नीति (mp liquor policy) के बाद वित्तीय साल 2026-27 के लिए शराब दुकानों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इंदौर में इन दुकानों को 56 ग्रुप में बांटा गया है। कुल राजस्व लक्ष्य 2102 करोड़ रुपए है।

इंदौर की सबसे महंगी तीन शराब दुकानों की न्यूनतम राशि सुनकर आप चौंक जाएंगे। इन दुकानों के लिए अब जमकर लॉबिंग हो रही है। साथ ही, शराब के धंधे में अपना दबदबा जमाने के लिए कई ठेकेदार मैदान में उतर रहे हैं।

यह है इंदौर की सबसे महंगी शराब की दुकान

  • इंदौर की सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप टू की एमआर-9 दुकान है। इसका बेस प्राइस 49 करोड़ 94 लाख रखा गया है। यह वर्तमान में ठेकेदार प्रीति जायसवाल के पास है।
  • इंदौर की दूसरी महंगी शराब दुकान स्कीम 54 दुकान है। इसका बेस प्राइस 49 करोड़ 54 लाख रुपए है। यह अभी एनवीआर इंटरप्राइज के पास है।
  • तीसरी सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप 6 की द्वाराकपुरी है। इसका बेस प्राइस 42 करोड़ 87 लाख रुपए है। यह अभी जय मातादी ट्रेडर्स के पास है। वहीं चौथी सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप 3 की एमआईजी दुकान है। इसका बेस प्राइस 40 करोड़ रुपए है।
  • एमआर-9 और स्कीम 54 की दुकानें सबसे महंगी होने का कारण इस एरिया में सबसे ज्यादा बार, पब होना है। यहां इन दुकानों से ही खपत होती है। इसी तरह द्वारिकापुरी एरिया में भी बार लाइसेंस धारक हैं। इसके चलते अधिक शराब बिकती है।
77d680c3-9c7
77d680c3-9c7

इंदौर में दो ग्रुप हैं 100 करोड़ से ऊपर

इंदौर में दो ग्रुप 100 करोड़ रुपए से भी अधिक कीमत के हैं। ग्रुप वन की सबसे अधिक कीमत 134 करोड़ 95 लाख रुपए है। इसमें स्कीम 54 की 49 करोड़ 94 लाख की दुकान के साथ ही स्कीम 78 की दुकान, लसूड़िया गोदाम वन की दुकान, लसूड़िया मोरी और निरंजनपुर की दुकान शामिल है।

वहीं ग्रुप टू 130 करोड़ कीमत का है। इसमें सबसे महंगी एमआर-9 की दुकान के साथ ही निपानिया दुकान, लसूड़िया गोदाम टू, और एमआर-11 की दुकान शामिल है।

हर दिन 5.75 करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी!

इंदौर में वित्तीय साल 2025-26 में 1700 करोड़ रुपए की शराब बिकी। इसका मतलब है कि हर दिन इंदौरियों ने औसतन 4.65 करोड़ रुपए की शराब खरीदी और पी।

अब आबकारी राजस्व का लक्ष्य 2102 करोड़ रुपए है। यानी इस हिसाब से देखें तो हर दिन 5 करोड़ 75 लाख की शराब बिक्री का लक्ष्य है। इस गणित से देखें तो इंदौरी हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे। आबकारी के लिहाज से इंदौर सबसे बड़ा जिला है।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज | स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका

MP News: इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका

इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • आबकारी नीति
  • शराब दुकान
  • MP liquor policy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा