लोकायुक्त छापे पर बोली इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष, निगम का हर कर्मचारी अंबानी जैसा अमीर

Sanjay Gupta | Aug 15, 2026, 12:29 IST
Share
लोकायुक्त छापे पर बोली इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे पर लोकायुक्त छापे के बाद एक बार फिर निगम का भ्रष्टाचार का मुद्दा तूल पकड़ गया है। इस मामले में निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने खुला आरोप लगाया है।

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र पांडे को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने निलंबित कर दिया है। पांडे पर लोकायुक्त इंदौर ने शुक्रवार को छापा मारा था।

छापे में पाया कि पांडे को 31 साल की नौकरी में 80 लाख वेतन मिला, लेकिन खर्चा वह पांच गुना कर चुका है और संपत्ति करीब पांच करोड़ की पाई गई। उधर इसके बाद निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम अधिकारी-कर्मचारियों पर जमकर आरोप लगाए हैं।

हर कर्मचारी पर बैठे लोकायुक्त, सभी अंबानी

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने इस मामले में कहा कि निगम में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और नेताओं के संरक्षण से ही हो रहा है। यदि हर कर्मचारी पर लोकायुक्त बैठे त पता चल जाएगा कि यह सभी अंबानी जैसे अमीर हो रहे हैं।

इस मामले में मैं ईडी को भी पत्र लिखूंगी कि वह जांच करे। ईडी पहले ही इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले की जांच कर रही है।

नेताओं के संरक्षण के कारण भ्रष्टाचार

मिमरोट ने कहा कि सहायक राजस्व अधिकारी तो केवल एक उदाहरण मात्र है। पूरे निगम में अधिकांश कर्मचारियों की यही स्थिति है। यह सभी सरंक्षण प्राप्त लोग है, इनके कारण निगम रसातल में चला गया है और दीमक की तरह यह चाट रहे हैं। इनके पनपने का कारण है कि यह सभी नेताओं से संरक्षण प्राप्त है। इसी के चलते आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं।

यह सभी माफिया, आतंकवादी जैसे

मिमरोट यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि यह सभी माफिया जैसे हैं, आतंकवादी जैसी अराजकता फैलाते हैं। इनके निर्माण पर बुलडोजर चलना चाहिए। महापौर और निगमायुक्त को ऐसी ठोस व्यवस्था करना चाहिए कि यह डरें। भ्रष्टाचारियों में डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

इंदौर नगर निगम भ्रष्टाचार के नमूने

  • इंदौर में हाल ही में संपत्ति नामांतरण में घोटाला हुआ। साढ़े तीन सौ से ज्यादा संपत्तियों के नाम बदल गए।
  • इंदौर का चर्चित 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला है। इसमें मुख्य आरोपी इंजीनियर अभय राठौर सहित 32 आरोपी है और ईडी भी जांच कर रही है।
  • निगम में चर्चित बेलदार असलम का नाम भी है, जिस पर लोकायुक्त का छापा हुआ और फिर ईडी ने जांच कर संपत्तियां अटैच की।
  • निगम की वार्ड प्रभारी सहित कई लोग रिश्वत लेते धरा चुके हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर लोकायुक्त का निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर छापा, दोगुनी मिली कमाई

लोकायुक्त जांच में इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना

इंदौर बायपास पर DRI की टीम पकड़ने गई तीन किलो सोना, तस्करों ने किया हमला

इंदौर बीजेपी नेता कॉलोनी विवाद: ऐसे खुली 1500 करोड़ की जमीन की कुंडली

Tags:
  • ईडी
  • इंदौर नगर निगम
  • भ्रष्टाचार
  • राजस्व अधिकारी
  • सोनिला मिमरोट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान