इंदौर में पंचायत सचिव से ही मांगी पंचायत समन्वयक अधिकारी ने दो हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

Sanjay Gupta | Oct 10, 2024, 17:18 IST
Share
ravi ku
ravi ku

इंदौर में एक सरकारी अधिकारी द्वारा दूसरे सरकारी अधिकारी से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव से ही पंचायत समन्वयक अधिकारी ने रिश्वत मांगी।

इंदौर में एक सरकारी अधिकारी द्वारा दूसरे सरकारी अधिकारी से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव से ही पंचायत समन्वयक अधिकारी ने रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत लोकायुक्त इंदौर को हुई और जनपद पंचायत कार्यालय महू में रंगे हाथ पकड़ा गया।

इंदौर में भ्रष्ट पटवारियों पर कंट्रोल नहीं, बंटवारा रिपोर्ट के लिए 1 लाख की रिश्वत मांगी, लोकायुक्त ने पकड़ा

यह दो अधिकारी हैं इसमें शामिल

आवेदक ग्राम पंचायत चौरड़िया अंबेडकर नगर (महू) जनपद पंचायत के तहत सचिव है। सचिव रविंद्र नारायण की शिकायत पर पंचायत समन्वयक अधिकारी मुन्नालाल यादव के खिलाफ दर्ज किया है।

यह है मामला

आवेदक पंचायत सचिव रविंद्र नारायण ने लोकायुक्त को बताया कि ग्राम पंचायत चौरड़िया अंतर्गत पातालपानी पर्यटन स्थल की पार्किंग का ठेका 3,00,000 रुपए में कपिल जोशी नामक व्यक्ति को दिया गया। जिसे जनपद पंचायत द्वारा निरस्त करने पर कपिल जोशी द्वारा माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया है। इस मामले में पैरवी हेतु शासकीय अधिवक्ता की फीस के नाम पर आरोपी मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी द्वारा आवेदक रवींद्र चंद्रायण सचिव से 2 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई।

ये भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर और निगमायुक्त के आदेश पर भी पाकीजा के बेसमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई, हो गया खेल

टीम गठित कर रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त एसपी को आवदेक ने शिकायत दी। शिकायत सत्यापन के बाद सही पाए जाने से गुरुवार को ट्रैप दल का गठन किया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रंगे हाथों पकड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रिश्वत
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • indore news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा