इंदौर में दो पटवारी ने महिला तहसीलदार पर वाट्सअप ग्रुप पर की टिप्पणी, कलेक्टर ने हटाया

Sanjay Gupta | May 31, 2025, 15:12 IST
Share
 PATWARI SUSPEND
PATWARI SUSPEND

इंदौर में दो पटवारियों ने व्हाट्सअप ग्रुप में महिला तहसीलदार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। शिकायत के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों पटवारियों को तत्काल निलंबित कर भू अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया।

इंदौर में दो पटवारियों पर वाट्सअप ग्रुप पर महिला अधिकारी (तहसीलदार) के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया। कलेक्टर के पास महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों पटवारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया।

यह हुआ कांड

एक वाट्सअप ग्रुप पर एक व्यक्ति ने एक तहसीलदार का नाम और नंबर मांगा। इस पर राउ पटवारी चेतन उपाध्याय ने कमेंट कर दिया कि आपकी खास महिला मैडम है।

इसके साथ ही कुछ अन्य कमेंट कर दिए। वहीं सांवेर पटवारी धर्मेंद्र गुप्ता की ओर से भी गलत टिप्पणी हुई। फिर डिलिट कर दिए, लेकिन अधिकारी ने स्क्रीन शॉट लिया।

इसके बाद किसी ने आपत्ति ली तो तत्काल दोनों पटवारियों ने इस चैट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक देर हो गई थी। महिला तहसीलदार ने स्क्रीन शाट ले लिया।

उन्होंने ग्रुप एडमिन को भी शिकायत की, जिसके बाद ग्रुप एडमिन ने तत्काल उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। वहीं महिला अधिकारी ने कलेक्टर को शिकायत कर दी।

ये भी पढ़ें...

MPEB से संशोधित रिजल्ट जारी, असिस्टेंट ग्रेड में जुड़े नए नाम, कटआफ भी जारी, अंकों का इंतजार

इंदौर पुलिस कमिश्नर की बच्चियों को सीख, अपराध को सहन ना करें, परिवार और पुलिस को बताएं

कलेक्टर ने यह दिए आदेश-

धर्मेंद्र गुप्ता, पटवारी सांवेर को लेकर कलेक्टर ने आदेश दिए कि सोशल मीडिया पर अधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी मप्र सिविल सेवा आचरण नियम और मप्र सिविल सेवा नियम के विरूद्ध है।

INDORE PATWARI
INDORE PATWARI

इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर भू अभिलेख कार्यालय अटैच किया जाता है।

019e57bd-c8f8-402b-9690-f599f6f8c24c (1)
019e57bd-c8f8-402b-9690-f599f6f8c24c (1)

इसी तरह पटवारी तहसील राउ चेतन उपाध्याय को पर भी इसी नियम में निलंबित कार्ऱवाई कर उन्हें भी भू अभिलेख कार्यालय अटैच किया गया।

ये भी पढ़ें...भोपाल में पाकिस्तान पर जमकर गरजे पीएम मोदी, कहा-गोली का जवाब गोले से मिलेगा

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | Indore Collector | Abusive Patwari suspended | Tehsildar | एमपी न्यूज | एमपी न्यूज अपडेट | एमपी न्यूज हिंदी | इंदौर न्यूज | इंदौर न्यूज हिंदी

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Collector
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • इंदौर न्यूज हिंदी
  • Tehsildar
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • Abusive Patwari suspended
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज