इंदौर के पिनाकल ग्रांड घोटाले में IAS की जांच में ये भी दोषी, पुलिस की FIR में ये नाम गायब

Sanjay Gupta | Sept 05, 2026, 14:58 IST
Share
पिनाकल ग्रांड घोटाला
पिनाकल ग्रांड घोटाला

इंदौर में रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे बड़े घोटाले और खेल के रूप में पिनाकल का नाम आता है। ताजा मामला पिनाकल ग्रांड कॉलोनी का है जिसमें क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की है। लेकिन इसमें कई नाम गायब हैं। वहीं अपर कलेक्टर IAS की विस्तृत जांच में कई नाम थे।

इंदौर में साल 2014-15 के दौरान सबसे चर्चित रियल एस्टेट ब्रांड पिनाकल था। यह आशीष दास पुप्पेंद्र बढे़रा के प्रोजेक्ट थे। इसमें तीन प्रोजेक्ट थे जिसमें एक पिनाकल ड्रीम्स, दूसरा पिनाकल ग्रांड और तीसरा पिनाकल डिजायर था। उस समय इस ब्रांड के लिए बॉलीवुड स्टार भी प्रचार करते थे।

पिनाकल ड्रीम्स का मामला एनसीएलटी में सुलझ चुका है। वहीं डिजायर भी एनसीएलटी में चल रहा है। वहीं पिनाकल ग्रांड का मामला आयकर से लेकर अन्य जांच में उलझा है। इसी पिनाकल ग्रांड की निपानिया स्थित जमीन की धोखाधड़ी को लेकर क्राइम ब्रांच में एफआईआर हुई है।

इन पर हुई एफआईआर

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में संजय अग्रवाल, नीना पति संजय अग्रवाल, रितू पति मनोज अग्रवाल और गुरनाम सिंह धालीवाल पर केस दर्ज किया है। इन सभी पर 420, 467, 468, 120बी, 409 आईपीसी धाराओं में केस हुआ है।

4c6fec0f-db1
4c6fec0f-db1

यह 16 आवेदकों ने की है शिकायत

इसमें रोहित सूद, रमेश रिझवानी, पंकज रिझवानी, राजेश रामरखिया, विशाल मित्तल, अंकिता मित्तल, मुकेश मेहता, अब्दुल खान, सूरज सेमवानी, संजय माहेशवरी, गणेश खत्री, ललित यादव, हेमंत खत्री, अभय झंवर, अनूप सिंघल, मनीष महाजन सहित कुल 16 लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। इनके आवेदन पर केस क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज हुआ है।

इंदौर जिला प्रशासन में दो IAS ने की जांच

पिनाकल ग्रांड मामले में एक नहीं दो बार जिला प्रशासन इंदौर द्वारा जांच की गई। एक जांच तत्कालीन अपर कलेक्टर आईएएस डॉ. अभय बेड़ेकर ने की। उनकी रिपोर्ट सितंबर 2022 में आई। वहीं इसके बाद तत्कालीन अपर कलेक्टर आईएएस (वर्तमान कलेक्टर सिंगरौली) गौरव बैनल ने भी इसमें जांच की और अप्रैल 2025 में 30 पन्नों की रिपोर्ट बनाई।

c649b8c5-fe3
c649b8c5-fe3

डॉ. बेड़ेकर ने जांच में इन्हें मुख्य आरोपी माना

सितंबर 2022 में डॉ. बेड़ेकर द्वारा पूरी की गई जांच में पूरे मामले में आशीष दास और पुष्पेंद्र बढ़ेरा को आरोपी माना। इसमें लिखा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दास और बढ़ेरा ही इस पूरे मामले में मास्टरमाइंड हैं।

डॉ. बेडेकर ने तो अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यह विविध कंपनियों, मिलते-जुलते नाम की फर्मों, अलग-अलग फर्म के नाम पर राशि लेने, बुकिंग करने, बिक्री कर ठगी करने का नायाब उदाहरण है।

04863a9a-d8a
04863a9a-d8a

IAS गौरव बैनल ने जांच में यह पाया-

आईएएस बैनल ने जांच में पाया कि मुख्य भूमिका विकासकर्ता संजय अग्रवाल और जेएसएम देवकान व मिलती-जुलती कंपनी/फर्म के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मालिक आशीष दास व पुष्पेंद्र बढ़ेरा द्वारा निभाई गई। आशीष दास के हिस्से की 9.30 एकड़ जमीन के सभी भूखंडों पर अग्रवाल के सहमतिकर्ता के रूप में हस्ताक्षर हैं।

यह बताते हैं कि दास और अग्रवाल द्वारा विवादित जमीन पर प्लॉट बुकिंग आपस में मिलकर की गई। शिकायतों का निराकरण नहीं कर आपस में एक-दूसरे पर आरोप लगाए। ना प्लॉट दिए और ना ही राशि लौटाई। आईएएस ने अनुशंसा की कि इसमें सक्षम अधिकारी के पास आवेदन होना चाहिए। इन्हें प्लॉट या फिर बाजार मूल्य से राशि वापस मिलना चाहिए।

आईएएस ने इन सभी की भूमिका की जांच की

फरियादी रमेश रिझवानी, पंकज रिझवानी, राजेश रामरखिया, विशाल मित्तल, सुमित राजपाल, मुकेश मेहता, संजय माहेशवरी, अभय झंवर, रोहित सूद, जितेंद्र ने प्रशासन को शिकायत की थी। इसमें शिकायत आशीष दास, पुष्पेंद्र बढ़ेरा, नीना पति संजय अग्रवाल, रितू पति मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गिरीश वाधवानी, गुरनाम सिंह धालीवाल, रविंद्र माटा, नवीन माटा, दीपक माटा के खिलाफ हुई थी।

यह छह कंपनियां एक जैसे नाम की, डायरेक्टर ये

जांच में पाया गया कि छह कंपनियां एक जैसे मिलते-जुलते नाम की बनाई गई और इसके जरिए इन सभी ने आपस में मिलकर फर्जीवाड़ा किया।

  1. जेएसएम देवकान प्रालि- डायरेक्टर आशीष दास, पुष्पेंद्र बढ़ेरा
  2. जेएसएम इंडिया देवकान प्रालि- डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा, कपिल अग्रवाल, दास और बढ़ेरा
  3. मेसर्स श्री जेएसएम देवकान पूर्व नाम सिमन कंस्ट्रक्शन- डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेश मोटलानी इसके बाद डायरेक्टर बने हरप्रीत सिंह टूटेजा, गुरनाम सिंह धालीवाल
  4. मेसर्स श्री जेएसएम देवकान इंडिया पूर्व नाम सिमन इन्फ्रास्ट्रक्चर- संदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता व राजेश मोटलानी, बाद में डायरेक्टर हुए हरप्रती सिंह टूटेजा व गुरनाम सिंह धालीवाल
  5. मेसर्स जेएसएम देवकान- डायरेक्टर दास और गिरीश वाधवानी
  6. मेसर्स जेएसएम देवकान इंडिया- डायरेक्टर दास और वाधवानी
9dc0d16c-04d
9dc0d16c-04d

इनके द्वारा शिकायतकर्ताओं से ली गई बुकिंग की राशि

रिपोर्ट में है कि शिकायतकर्ताओं से मिले दस्तावेज, बयान के अनुसार प्लॉट बुकिंग की राशि मेसर्स जेएसएम देवकान के डायरेक्टर दास और गिरीश वाधवानी, जेएसएम देवकान प्रालि के दलाल संजय खंडेलवाल और डायरेक्टर दास व बढ़ेरा, मेसर्स जेएसएम देवकान पूर्व नाम सिमन कंस्ट्रक्शन के संदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेश मोटलानी व वर्तमान डायरेक्टर हरप्रीत टूटेजा, धालीवाल ने ली। साथ ही जेएसएम देवकान इंडिया प्रालि के डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा, कपिल अग्रवाल, बढ़ेरा, दास ने ली।

aa459b0f-e5e
aa459b0f-e5e

बीजेपी नेता कुमावत के जरिए हुआ सौदा

विस्तृत जांच रिपोर्ट में है कि अग्रवाल परिवार के पास निपानिया के सर्वे नंबर 260/1, 261/1, 261/2, 264/1 की 22 एकड़ जमीन है। संजय अग्रवाल, नीना, रितू ने इसकी निगम से फरवरी 2015 में विकास मंजूरी ली। वहीं अग्रवाल ने जमीन का सौदा बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के जरिए आशीष दास और बढ़ेरा से किया।

दास ने अगस्त 2014 में एक करोड़ रुपए जेएसएम देवकान प्रालि से दिए लेकिन बाद में कहा कि जमीन मेसर्स श्री जेएसएम देवकान (सिमन कंस्ट्रक्शन) और मेसर्स श्री जेएसएम देवकान इंडिया (सिमन इन्फ्रास्ट्रक्चर) के नाम कर दो। इसके बाद जून 2015 में चार एकड़ जमीन देवकान और 5.30 एकड़ जमीन अक्टूबर 2015 में देवकान इंडिया के नाम कर दी।

बाद में दास और बढ़ेरा को अग्रवाल ने अलग कर दिया। अग्रवाल का कहना है कि बाद में दास और बढ़ेरा ने उन्हें बेची गई 9 एकड़ से अलग जमीन पर भी प्लॉट काटकर दूसरों को बेच दिए। यह सौदे विक्की जेठवानी, प्रतीम माटा व अन्य को भी हुए।

d882b24c-ce2
d882b24c-ce2

पुलिस की एफआईआर में यह लिखा

निपानिया की जमीन पर संजय अग्रवाल ने टीएंडसीपी, विकास मंजूरी सभी ली। प्लॉट भी काटे। विकास डेवलपर के रूप में चर्चित जेएसएम देवकान इंडिया व मेसर्स जेएसएम देवकान को 9.30 एकड़ जमीन बेचना बताया। लेकिन इसके पहले ही वह इस पर प्लॉट बेच चुके थे।

सभी को बताया कि चर्चित ब्रांड जेएसएम के आशीष दास इसे डेवलप करेंगे, लेकिन उन्हें बाद में अलग कर दिया। जेएसएम के नाम से धोखा देने के लिए संजय अग्रवाल व गुरनाम सिंह धालीवाल ने सिमन कंस्ट्रक्शन का नाम जेएसएम देवकान और सिमन इन्फ्रास्ट्रक्चर का नाम जेएसएम देवकान इंडिया बताया। धालीवाल इसमें भागीदार थे।

अग्रवाल ने 9.30 एकड़ जमीन जिन पर पहले ही प्लॉट काटकर बेचे जा चुके थे, इसे कृषि भूमि बताकर जेएसएम फर्म को जून व अक्टूबर 2015 में बेच दी। साथ ही निगम में बंधक रखे गए प्लॉट भी बेचे गए। इसके बदले में करोड़ों रुपए लिए गए। विक्की जेठवानी, प्रीतम माटा व उनके परिवार को भी प्लॉट बेचे गए।

ये खबरें भी पढ़िए...

पिनाकल डिजायर के 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट में संजय अग्रवाल, नीना, रितू, धालीवाल पर FIR

पिनाकल प्रोजेक्ट में भूमाफिया चंपू के 36 करोड़, संदीप तेल, रोहित सेठी के साथ ऋतिक रोशन, सोनाक्षी का भी निवेश

पिनाकल प्रोजेक्ट : MP में 3000 करोड़ का टाउनशिप घोटाला , इंदौर से लेकर बॉलीवुड तक जुड़े तार

इंदौर के पिनाकल ग्रांड घोटाले में IAS की जांच में ये भी दोषी, पुलिस की FIR में ये नाम गायब



Tags:
  • पिनाकल ग्रांड
  • आईएएस अभय बेडेकर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...