कार में 1.18 करोड़ की संदिग्ध नगदी, पुलिस चेकिंग में तीन युवक पकड़े
Rahul Dave | Dec 30, 2025, 14:28 IST
indore police seized 1 crore 18 lakh cash
इंदौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार से 1.18 करोड़ की नकदी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह राशि प्लायवुड कारोबारी से जुड़ी बताई जा रही है।
INDORE. इंदौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को पकड़ा है। इनके कार की डिक्की में 1 करोड़ 18 लाख रुपए नकद मिले है। शुरुआती जांच में यह राशि एक प्लायवुड कारोबारी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को सूचित किया है। अब आयकर विभाग वैधानिक कार्रवाई शुरू कर चुका है।
29 दिसंबर 2025 को कनाड़िया क्षेत्र में एफआरवी पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान, एफआरवी में तैनात आरक्षक दुर्गेश दांगी और रामचरण दांगी ने होटल प्रेसिडेंट के पास एक टाटा नेक्सॉन ईवी कार देखी। कार (MP09 DR 8271) संदिग्ध हालत में खड़ी थी। इसके बाद, दोनों ने कार की जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस कमिश्नर को रात डेढ़ बजे फील्ड की फोटो भेजेंगे एसीपी और एडिशनल सीपी
जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें तीन युवक बैठे मिले-
ये खबर भी पढ़िए...MP News. इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
संदेह के चलते वाहन की डिक्की खोली गई। उसमें भारी नकदी पाई गई। युवकों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि बैग में 1 करोड़ 18 लाख रुपये हैं। हालांकि, वे रकम के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बता सके। इसके साथ ही, वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद संदिग्धों को वाहन सहित थाना कनाड़िया लाया गया। यहां विस्तृत पूछताछ की गई।
थाने में पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि यह नगदी Safelex International Ltd और Mantram Techno Feb Pvt Ltd से संबंधित है। हालांकि, इतनी बड़ी नगदी के परिवहन को लेकर कोई वैध कागजात या आधिकारिक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर
नकदी की वैधता संदेहास्पद होने के चलते पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। आयकर विभाग की जांच के आधार पर अब आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली संदिग्ध कार
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस कमिश्नर को रात डेढ़ बजे फील्ड की फोटो भेजेंगे एसीपी और एडिशनल सीपी
तीन युवक कार में मिले, पूछताछ में घबराए
- राजेश यादव, निवासी विजयनगर, इंदौर
- आनंद, निवासी प्रगति इनक्लेव, पिपल्याहाना, इंदौर
- प्रभात अग्रवाल, निवासी गणेश धाम कॉलोनी, इंदौर
- राजेश यादव, निवासी विजयनगर, इंदौर
- आनंद, निवासी प्रगति इनक्लेव, पिपल्याहाना, इंदौर
- प्रभात अग्रवाल, निवासी गणेश धाम कॉलोनी, इंदौर
ये खबर भी पढ़िए...MP News. इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
डिक्की से निकली 1.18 करोड़ की नगदी
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
दो कंपनियों के नाम आए सामने
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर
आयकर विभाग को सौंपा गया मामला
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA