इंदौर में गड्‌ढों पर कांग्रेस ने लगाए पुष्यमित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर, बोले- सो रहा है नगर निगम

Sanjay Gupta | Aug 31, 2024, 11:53 IST
Share
indore pothole problem
indore pothole problem

इंदौर में गड्‌ढों और जलजमाव ( indore pothole problem ) से लोग परेशान हैं। कांग्रेस ने गड्‌ढों पर मेकअप आर्टिस्ट के पोस्टर लगाकर नगर निगम की लापरवाही की आलोचना की है।

इंदौर में गड्‌ढों ( indore pothole problem ) को लेकर शहर हलाकान है। इसके चलते पूरे शहर में जलजमाव हो रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। अभी तक ढंग से पैचवर्क शुरू नहीं हुआ है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव बारिश खत्म होते ही 45 दिन में पूरा काम करने की बात कह रहे हैं।

उधर कांग्रेस हमलावार है। उन्होंने इन गड्‌ढों को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया। इंदौर शहर के कई प्रमुख चौराहों ( मधु मिलन चौराह, सरवटे स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि ) पर कांग्रेस ने पुष्प मित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर लगाए।

गड्‌ढों पर लगा दिए पोस्टर

कांग्रेस ने इन गड्‌ढों पर पुष्प मित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर लगा गिए। इस पर लिखा था मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता है। यह पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बन गए है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि नगर निगम सोया हुआ है।

पूरे शहर में गड्‌ढे हो गए हैं और लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सब भ्रष्टाचार के कारण हुआ है। कमीशनखोरी के कारण इन्हें सुधारा नहीं जाता है और हर साल यह गड्‌ढे सुधारने के लिए करोड़ों रुपए पेंचवर्क किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में तहसीलदार ने की राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट, भड़की कांग्रेस, जानें क्या लिखा..

यह लिखा है पोस्टर पर

इन पोस्टर में लिखा है कि- इंदौर नगर पालिका निगम को इन गड्‌ढों का मेकअप करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता है. विशेष योग्यता यह रहना चाहिए कि उसमें कमीशन खोरी करना और घोटालेबाज जो भी व्यक्ति हो वह नगर निगम के अंदर इस नौकरी के लिए विशेष योग्यता रखेगा।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mayor Pushyamitra Bhargava
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर गड्‌ढों की समस्या
  • इंदौर गड्‌ढे
  • इंदौर में जलजमाव
  • Waterlogging in Indore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज