इंदौर में आपके घर की लाइट बिजली कंपनी की नाकामी से नहीं, चिड़िया, कबूतर के कारण जा रही
Vishwanath Singh | May 21, 2025, 11:57 IST
The Sootr
बिजली कंपनी की तरफ से जो पोस्टर जारी किया गया उसमें बताया गया है कि आपके घर की बिजली कुछ समय के लिए इन 5 कारणों से भी बंद हो सकती है। ऐसे में कृपया धैर्य रखें।
बारिश आई, बिजली गई, हवा चली बिजली गई। यह जुगलबंदी इंदौर में लगातार बिजली उपभोक्ता झेल रहे हैं। बिजली कंपनी की लगातार भद पिट रही है और इसके बाद अब उन्होंने नया कांड किया। पहले तो एमडी आईएएस अनूप सिंह ने सभी जोन के इंजीनियर के नंबर जारी किए कि बिजली जाएं तो इन्हें संपर्क करें, ताकि लोग एमडी पर सवाल नहीं उठाए। लेकिन बात नहीं बनी तो अब एक नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं को धैर्य रखने की सलाह दी गई है और साथ ही बिजली जाने का शानदार कारण भी बताया गया है।
बिजली कंपनी की तरफ से जो पोस्टर जारी किया गया उसमें बताया गया है कि आपके घर की बिजली कुछ समय के लिए इन 5 कारणों से भी बंद हो सकती है। ऐसे में कृपया धैर्य रखें।
यह खबर भी पढ़ें...नारायणपुर में बड़ा ऑपरेशन... जवानों-नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 20 नक्सली ढ़ेर
यह खबर भी पढ़ें...यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का MP में संदिग्ध मंसूबा, इंदौर-उज्जैन के वीडियो पर हो रही पूछताछ
बिजली कंपनी के इस पोस्टर में जहां ऊपर की तरफ बिजली की लाइन पर बैठे किसी पक्षी का फोटो दिखाया गया है तो दूसरी तरफ नीचे की ओर बहुत छोटा सा टोल फ्री नंबर भी दिया गया है। यहां बताया गया है कि– बिजली संबंधित समस्याओं के लिए कॉल करें: 1912 (TOLL FREE NUMBER) Urjas Services.
यह खबर भी पढ़ें...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर
यहां पर बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को लेकर उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं वे भी बताई हैं, लेकिन यह बात अलग है कि वह उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं। कंपनी का कहना है कि प्रदेश शासन के आदेशानुसार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना हमारी प्राथमिकता है। हालांकि ऐसा कभी होता देखा नहीं जा सका। वहीं, मेंटनेंस कार्यों के लिए समय-समय पर विद्युत सप्लाई बंद करने की आवश्यकता होती है, जिसकी सूचना नियमानुसार पहले दी जाती है। जबकि असल बात तो यह है कि मेंटेनेंस का काम बारिश के पहले तक कर लिया जाता है, लेकहन जब भी बारिश के मौसम में बिजली कटौती की जाती है तो 1912 पर फोन करने पर उपभोक्ताओं को पता चलता है कि मेंटेनेंस चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...किसान की बेटी ने किया कमाल, MP की अंजली ने बिना किसी कोचिंग के IFS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक
बिजली कंपनी ने हालही में अपनी नाकामी छिपाने के लिए एक और कदम उठाया था। जिसमें उन्होंने इंदौर शहर के 5 अलग–अलग क्षेत्रों के कुल 59 एई और जेई के नंबर जारी किए थे। इसके जरिए उन्होंने बताया था कि अगर आपके घर की लाइट चली जाए और आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हो तो फिर आप इन अफसरों को फोन कर सकते हैं।
बिजली कंपनी के हिसाब से, इस कारण जा रही आपकी बिजली
यह खबर भी पढ़ें...नारायणपुर में बड़ा ऑपरेशन... जवानों-नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 20 नक्सली ढ़ेर
बिजली कुछ समय के लिए इन कारणों से बंद हो सकती है:
- किसी जीव या कबूतर, तोता, कौआ, गिलहरी, चमगादड़, पतंग, कागज़ आदि के विद्युत प्रवाह वाले अर्थिंग तार (लाइन) से टकराने पर।
- पतंग के धागे, रस्सी, प्लास्टिक, डोरी, होर्डिंग्स आदि के लाइन पर आने या लटकने से।
- तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ की डाल लाइन के पास आने या टूटकर गिर जाने पर।
- बड़े वाहनों की ओवर लोडिंग लाइन पर आने से या वाहन का अंतिम छोर टकराने पर।
- ग्रिड या ट्रांसफार्मर में आकस्मिक काम निकलने पर या विद्युत नेटवर्क दूसरी जगह शिफ्ट करने पर।
The Sootr
लोहामंडी के पास ग्रिड पर चढ़ा सांप
बिजली कंपनी की तरफ से बुधवार सुबह जानकारी दी गई कि सुबह करीब पौने 7 बजे खालसा चौक स्कीम 78 लोहा मंडी के पास 33/11केवी ग्रिड पर एक सांप चढ़ गया। इससे कुछ समय के लिए बिजली बंद की गई थी। कर्मचारियों ने इस सांप को ग्रिड से नीचे उतारा और पुन: बिजली व्यवस्था शुरू की।
हांलाकि इसमें हेल्पलाइन नंबर भी दिया है
यह खबर भी पढ़ें...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर
प्राथमिकताएं भी बताईं, लेकिन पूरी नहीं कर पाते
यह खबर भी पढ़ें...किसान की बेटी ने किया कमाल, MP की अंजली ने बिना किसी कोचिंग के IFS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक
दो दिन पहले जारी किए थे अफसरों के नंबर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman