इंदौर DAVV के प्रोफेसर लक्ष्मण शिंदे और उनके परिवार को हूटर लगी कार के चालक ने मारे थप्पड़

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-professor-laxman-shinde-assaulted-hooter-car-driver-family
indore-professor-laxman-shinde-assaulted-hooter-car-driver-family

इंदौर में एक हूटर लगी कार के चालक ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण शिंदे के साथ मारपीट की। घटना 29 अक्टूबर को सुबह की है।

हूटर लगी कारों पर लगाम कसने के लिए इंदौर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हुए हैं। इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट भी हाईकोर्ट ने तलब की है। इसके बाद भी परिवहन विभाग और पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं।

ऐसे ही एक हूटर लगी कार ने अपना रूआब दिखाते हुए देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (Indore DAVV) के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण शिंदे और उनके परिवार के साथ मारपीट कर दी।

इस तरह हुई घटना

प्रोफेसर शिंदे ने बताया कि वह बुधवार 29 अक्टूबर को सुबह खरगोन से अपनी पत्नी को साथ लेकर इंदौर के लिए निकले थे। मानपुर में भेरूघाट पर एक हूटर लगी कार एमपी 09 बीबी 0880 लगातार हूटर बजा रही थी।

गाड़ी को साइड करके उन्हें जाने की जगह दी, लेकिन उन्होंने आगे का अड़ा कर कार रोक दी। फिर चालक और उनके एक साथी ने गालियां देना शुरू कर दिया। जब इस पर रोका तो उन्होंने मारपीट की, थप्पड़ मारे और कहा कि आज के बाद कहीं दिखा तो जान से मार देंगे।
f2620bbd-bfa
f2620bbd-bfa


6083b3f7-21b
6083b3f7-21b


इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: आरोपी ने हाय बोलकर किया बैड टच, खिलाड़ी विदेश से देंगी गवाही

पुलिस ने अज्ञात पर किया केस

पुलिस ने इस मामले (DAVV के प्रोफेसर लक्ष्मण शिंदे से मारपीट) में अज्ञात दोनों आरोपियों पर मानपुर थाने में बीएनएस धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरटीओ रिकॉर्ड के अनुसार कार किसी राकेश जायसवाल निवासी 124 जवाहर मार्ग के नाम पर मार्च 2013 से रजिस्टर्ड बताई गई है। कार को थाने पर खड़ी करा लिया गया है।

3dbf692f-bcb
3dbf692f-bcb


Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • Indore DAVV
  • हूटर
  • DAVV के प्रोफेसर लक्ष्मण शिंदे से मारपीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर