इंदौर में 1 अप्रैल से 30 फीसदी महंगी होगी प्रॉपर्टी, अंतिम दिनों में रजिस्ट्रियों का बूम

Sanjay Gupta | Mar 30, 2025, 12:58 IST
Share
indore news proparty
indore news proparty

मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी इंदौर में वित्तीय साल के अंतिम सप्ताह में अचानक से रजिस्ट्रियों में तेजी आई है। इसकी वजह केंद्रीय मूल्याकंन कमेटी द्वारा नई गाइडलाइन के प्रस्ताव को मंजूरी देना है, जिसके तहत 1 अप्रैल से औसतन 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी इंदौर में वित्तीय साल के अंतिम सप्ताह में अचानक से रजिस्ट्रियों तेजी आई है। केंद्रीय मूल्याकंन कमेटी ने इंदौर से भेजी गई नई गाइडलाइन के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। इसके चलते 1 अप्रैल से औसतन 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी और वहीं अब एक अप्रैल से संपदा वन साफ्टवेयर भी बंद हो जाएगा। इनके चलते अंतिम दिनों में पंजीयन विभाग पर जमकर राजस्व बरस रहा है।

अंतिम दिनों में 100 करोड़ की उम्मीद

इंदौर पंजीयन विभाग का तनाव अंतिम सप्ताह ने दूर कर दिया है। बीते साल इंदौर को 2414 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था और 1.76 लाख दस्तावेज पंजीबद्ध हुए थे। दोनों ही मामले में इंदौर इन्हें क्रास कर गया है। राजस्व 2540 करोड़ के करीब हो चुका है और दस्तावेज भी 1.77 लाख को पार कर चुके हैं। हालांकि राजस्व अपने लक्ष्य से काफी पीछे हैं, लक्ष्य तीन हजार करोड़ से अधिक का है। लेकिन जिस तरह से रियल एस्टेट में सुस्ती आई है, उसके बीच पंजीयन विभाग का ढाई हजार करोड़ के पार जाना भी उपलब्धि है। पूरे मप्र में ही राजस्व की हालत ठीक नहीं है।

इस तरह हो रही प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी

1- 202 लोकेशन पर- 0 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी
2- 275 लोकेशन पर – 11 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी
3- 907 लोकेशन पर- 21 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी
4- 904 लोकेशन पर – 31 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी
5- 636 लोकेशन पर -51 फीसदी से अधिक दाम बढ़ेंगे

(कुल 2923 लोकेशन पर दाम बढ़ेंगे, वहीं इसमें 303 लोकेशन को मर्ज किया गया है यानी 3226 लोकेशन एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी)

68 फीसदी जगह हो रही महंगी

जिले में 46809 लोकेशन है, इसमें 3005 शहरी और 1675 ग्रामीण है। वहीं नई 241 कॉलोनी भी जुड़ रही है। इसमें से करीब 68 फीसदी एरिया एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा और औसतन बढ़ोतरी 30 फीसदी करीब है। हालांकि कई जगह पर तो ढाई सौ से तीन सौ फीसदी तक भी प्रॉपर्टी महंगी की गई है। इसमें वह भी गांव शामिल है जहां भू अधिग्रहण होने जा रहा है, यानी पंजीयन विभाग और प्रशासन ने संपदा के रिकार्ड के आधार पर इन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूर किया है। इससे आने वाले समय में अधिग्रहण के दौरान किसानों को भी काफी लाभ हो सकेगा।

इंदौर जोन के हिसाब से इतनी लोकेशन महंगी

इंदौर एक में 611 लोकेशन में से 531, इंदौर टू में 931 में से 596, इंदौर तीन में 820 में से 568 और इंदौर चार में 732 लोकेश में से 429 जगह महंगी हो रही है। वहीं महू, सांवेर और देपालपुर की लोकेशन भी अधिकांश जगह बढ़ोतरी वाली है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध

यह भी पढ़ें: भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन पर सरकार ने लगाई मुहर, इन जगहों पर जमीन सबसे महंगी

सपंदा वन भी हो रहा बंद

मध्य प्रदेश पंजीयन विभाग में संपदा 1 साफ्टेवयर 1 अप्रैल से पूर तरह बंद हो जाएगा। अब सभी दस्तावेजों का पंजीयन एक अप्रैल से संपदा टू में ही होगा। इसके लिए महानिरीक्षक पंजीयक अमित तोमर ने औपचारिक तौर से आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक संपदा टू का संचालन अप्रैल 2023 से अक्तूबर 2024 तक ट्रायल तौर पर चार जिलों में हुआ था, फिर 10 अक्टूबर से सभी जिलों में शुरू कर दिया गया लेकिन साथ में संपदा वन जारी था। अब 1 अप्रैल से सभी उप पंजीयक केवस संपदा टू पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: इंदौर में सबसे महंगा शो होगा अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट, 15 करोड़ के बिकेंगे टिकट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर कलेक्टर
  • मध्य प्रदेश कलेक्टर गाइडलाइन
  • इंदौर प्रॉपर्टी के रेट
  • इंदौर प्रॉपर्टी गाइडलाइन 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि