ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर इंदौर में देर रात बड़ा प्रदर्शन, नारेबाजी भी की गई

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore protest iran supreme leader khamenei death israel strike
indore protest iran supreme leader khamenei death israel strike

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत (Death of Khamenei) के बाद इंदौर में रविवार देर रात बड़ा प्रदर्शन हुआ। शिया समुदाय के जरिए जमकर नारेबाजी भी की गई।

INDREO. इजराइली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद कई देशों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी शिया समुदाय के जरिए कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर प्रमुख रहा है।

साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक जैसे राज्य भी प्रभावित हैं। वहीं मध्यप्रदेश में इंदौर के कागदीपुरा एरिया में रविवार, एक मार्च की रात को बड़ा प्रदर्शन हुआ है।

9fe8a28b-b81
9fe8a28b-b81


जमकर की नारेबाजी

यह प्रदर्शन छत्रीपुरा थाना स्थित कागदीपुरा में हुआ था। शिया समाज ने खामेनेई को शहीद बताया है। साथ ही देर रात शोक मनाया है। इस दौरान इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में शिया समुदाय के लोग जमा हुए थे।

a415df11-681
a415df11-681


पोस्टर भी लगाए गए

एरिया में खामेनेई के पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए थे। लोगों ने शोक मनाया और देर रात तक विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया था। नारेबाजी की गई थी। शोक जताने के लिए अधिकांश लोग काले कपड़े पहनकर आए थे।

हमले में ईरानी रक्षामंत्री की भी मौत

न्यूज एजेंसी Reuters के सूत्रों के अनुसार दावा किया गया है कि इजराइली हमले में ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई।

हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई है।

दूसरी ओर ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और दुबई की ओर 400 मिसाइलें दागने का दावा किया है। क्षेत्र में सायरन बज रहे हैं और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

Iran-Israel War: इजरायल हमले में मारा गया हिजबुल्लाह नेता मोहम्मद राद

iran israel war: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा

ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, अमेरिका बोला- कोई असर नहीं

इंदौर न्यूज: पूर्व विधायक, बिजनेसमैन, उद्योगपति दुबई में जहां ठहरे वहां भी धमाकों की आवाज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • खामेनेई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर