इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय
Sanjay Gupta | Oct 29, 2025, 22:20 IST
indore-raja-raghvanshi
इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या के मामले में आरोप तय हो गए हैं। शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स कोर्ट ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए हैं।
INDORE. इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में हनीमून के दौरान पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही हत्या करवाई थी। अब इस मामले में आरोप तय हो गए हैं। शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के अलावा उनके कथित प्रेमी राज कुशवाह और बाकी आरोपियों पर भी आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा।
कोर्ट ने पुलिस के चालान के आधार पर आरोप तय किए हैं। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर आरोप तय किए गए हैं। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103(1) (मर्डर), 238(a) (सबूत गायब करना) और 61(2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...राजा रघुवंशी की हत्या पर बॉलीवुड बनाएगा मूवी, नाम हनीमून इन शिलांग होगा
ये भी पढ़ें...इंदौर के राजा रघुवंशी की जहां हुई थी हत्या वहीं भाई विपिन ने कराई पूजा, बोला–राजा की आत्मा भटक रही
पुलिस ने पांच सितंबर को जांच के बाद 790 पेज की चालान शीट पेश की थी। इसके बाद इस पर बहस हुई और फिर कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। वहीं, सभी आरोपियों का कहना है कि वो बेगुनाह हैं। इन आरोपियों ने निचली अदालतों में जमानत के लिए पांच बार अर्जी डाली थी, लेकिन हर बार उनकी जमानत खारिज हो गई।
ये भी पढ़ें...शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
इस हत्याकांड में इन पांच मुख्य आरोपियों के अलावा तीन और आरोपी हैं – सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार, जिन्होंने इनकी मदद की थी। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उनकी जमानत हो गई। पुलिस अब दूसरी चार्जशीट फाइल करने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें...राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। फिर वो अपनी पत्नी सोनम के साथ 21 मई को हनीमून मनाने के लिए गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए।
सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई।
इसके बाद 9 जून को पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी राज कुशवाह, आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा। उधर सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई और खुद को पीड़ित बताया। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है।
इन सभी पर हुए आरोप तय
ये भी पढ़ें...राजा रघुवंशी की हत्या पर बॉलीवुड बनाएगा मूवी, नाम हनीमून इन शिलांग होगा
ये भी पढ़ें...इंदौर के राजा रघुवंशी की जहां हुई थी हत्या वहीं भाई विपिन ने कराई पूजा, बोला–राजा की आत्मा भटक रही
पुलिस पेश कर चुकी चालान
ये भी पढ़ें...शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
इन्हें भी आरोपी बनाएगी पुलिस
ये भी पढ़ें...राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर
इस तरह 23 मई को हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या
सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई।
इसके बाद 9 जून को पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी राज कुशवाह, आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा। उधर सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई और खुद को पीड़ित बताया। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman