इंदौर का राजा और सोनम रघुवंशी का 14 मिनट का सीसीटीवी सामने आया, दोनों एक्टिवा से जा रहे

Sanjay Gupta | Jun 07, 2025, 12:05 IST
Share
Indore raja sonam case
Indore raja sonam case

राजा की डाओ से हत्या कर दी गई, जबकि सोनम अब तक लापता है। 22 मई का नया 14 मिनट का CCTV वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों होटल से एक्टिवा पर रवाना होते दिखते हैं।

इंदौर से शिलांग हनीमून पर गए दंपति में से राजा की हत्या हो चुकी है और सोनम अभी तक लापता है। गुरूवार को दोनों का 22 मई के दिन का होटल से जाते हुए एक सीसीटीवी सामने आया था। इसमें होटल से दोनों बाहर जा रहे हैं। लेकिन अब इसी दिन का एक और वीडियो सामने आया है जो पूरे 14 मिनट का है। दोनों 23 मई से लापता थे, बाद में राजा की बॉडी घाटी में मिली थी, उसे धारदार डाओ हथियार (पेड़ काटने वाले हथियार से) से मारा गाया था। सोनम अभी भी लापता है।

यह है 14 मिनट के इस वीडियो में

यह वीडियो 22 मई का दोपहर 12.42 से 12.56 मिनट का है। इस वीडियो में है कि राजा एक्टिवा चला रहा है और सोनम पीछे बैठी हुई है। दोनों होटल की ओर आते हैं। फिर होटल के बाहर ही दोनों खड़े रहते हैं। उनके पास एक सूटकेस भी है। सोनम ने एक रेनकोट जैकेट पहन रखी है। सोनम जैकेट उतारती है और एक्टिवा कि डिक्की में रखती है। वह उसी तरह की जैकेट दिख ऱही है जो घटनास्थल के पास दिखी है, हालांकि यह वही है यह अभी पुष्टि नहीं हुई है। राजा भी सूटकेस में सामान एडजस्ट करता है।
काफी देर तक दोनों होटल के गेट पर ही यह सामन एडजस्ट करते हैं। सोनम जैकेट उतारने के बाद सफेद अपर में रहती है। इसके बाद राजा होटल के अंदर जाता है, फिर सोनम भी जाती है। दोनों सूटकेस अंदर रखकर आ जाते हैं, फिर बाहर आते हैं, बाहर आकर सोनम कुछ देर मोबाइल में कुछ करती है और फिर दोनों एक्टिवा पर बैठते हैं और निकल जाते हैं।

सोनम की तलाश जारी

सर्च टीम सोनम की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में भाई गोविंद सर्चिंग टीम के साथ तलाश कर रहे हैं। इधर, सोनम के परिवार के लोग अब ज्योतिष के पास पहुंच गए हैं और नए–नए टोने टोटके कर रहे हैं। ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो भी लटका दी है।

5 जून 2025 का था विदाई का मुहुर्त

सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी का कहना है कि हमने जब शादी का मुहुर्त निकलवाया था। उसी दौरान सोनम की मायके से ससुराल के लिए विदाई का मुहुर्त भी निकलवाया था। श्री गुरू गोरक्षनाथ ज्योतिष कार्यालय के साहित्याचार्य पं. एनके पाण्डेय ने मुहुर्त में बताया था कि 5 जून 2025 गुरूवार तिथि ज्येष्ठक शुभ पक्ष, दशमी गंगा दशहरा समय दोपहर 12 से 3 बजे तक शुभ रहेगा। या शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक शुभ रहेगा।

घर के दरवाजे पर टांगी सोनम की उल्टी फोटो

सोनम और राजा जब 23 मई 2025 से गायब हुए थे तो सोनम के परिवार के लोग उनके परिवारिक ज्योतिष के पास पहुंचे थे। उसके बाद ज्योतिष ने उन्हें कुछ उपाय बताए थे। परिजनों ने बताया कि ज्योतिष ने भरोसा दिलाया है कि घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो लटका दी जाए। इससे सोनम की तलाश में लाभ मिलेगा। उसी के बाद से परिजनों ने यह टोटका किया है। जिसमें सोनम की नीली साड़ी वाली फोटो को दरवाजे के ठीक ऊपर लटका दिया गया है।

सोनम के भाई का दावा उसका अपहरण हुआ

सोनम रघुवंशी की तलाश में शिलांग में रुके उसके भाई गोविंद का कहना है कि सोनम और राजा का असम गुवाहाटी जाने का प्लान था लेकिन पता नहीं शिलांग कैसे आए कब इन्होंने प्लान बनाया यह किसी को नहीं पता। भाई गोविंद का दावा है कि सोनम अभी जिंदा है और उसका अपहरण हुआ है। जबकि शिलांग पुलिस अपहरण के लिहाज से उसकी तलाश कर ही नहीं है। वह तो सोनम की मौत होने का मानकर खाई में ही उसकी तलाश कर रही है। जबकि आसपास के लोगों से पूछताछ करें तो संभवत: सोनम का कोई सुराग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें...इंदौर में आबकारी विभाग की सख्ती और प्राइज वार से शराब हुई सस्ती, दुकानदारों ने लगाए बोर्ड

राजा के भाई का दावा सोनम को बेच दिया

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हमने जो स्थानीय लोगों से सोनम को लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें बताई। बताया गया कह जो भी नए कपल आते हैं उसमें अगर लड़की पसंद होती है तो लड़के को मार देते हैं और लड़की को बेच देते हैं। वहां से बांग्लादेश मात्र 50 किलोमीटर ही दूर है। हमें ऐसा बताया गया कि अगर वहां पर कोई भी हादसा होता है तो स्थानीय लोग उसका आरोप बांग्लादेशियों पर लगा देते हैं।

अभी तक जो भी सर्च ऑपरेशन चला है उसके मुताबिक हमें लगता है कि सोनम को बेच दिया गया है। क्योंकि जहां पर राजा की बॉडी मिली है उस स्थिति से देखकर ऐसा लगता है कि जब अगर राजा की हत्या की है तो फिर सोनम को भी मार दिया होता। दोनों की लाश आसपास ही मिलती, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। हमारा मानना है कि सोनम को कहीं लेजाकर बेच दिया होगा।

यह भी पढ़ें..इंदौर में सोनम रघुवंशी के पिता ने ज्योतिष के कहने पर दरवाजे पर लटकाई उल्टी तस्वीर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती