indore Accident
जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहीं पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी, कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे और ट्रांसपोर्ट कारोबारी की सड़क हादसे में मौत
Rahul Dave | Published:
indore road accident bala bachchan daughter prerna death
इंदौर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार ट्रक में जा घुसी। घटना में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत हो गई।
5 पॉइंट में समझें खबर के मायने...
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ। टाटा नेक्सनकार (एमपी09-जेड एस-8994) तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
![indore Accident]()
प्रेरणा बच्चन स्कीम नंबर 74, नर्मदा भवन के पास रहती थीं। प्रखर कासलीवाल तिलक नगर का निवासी था और दवाइयों के कारोबार से जुड़ा हुआ था, जबकि मान संधू भंवरकुआं क्षेत्र का रहने वाला था उसका ट्रांसपोट्र का कारोबार है, जबकि घायल अनुष्का राठी रॉयल अमर ग्रीन में निवास करती है और निजी कंपनी में कार्यरत है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रेरणा बच्चन ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और वर्तमान में एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। वह विजय नगर में रहती थीं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन के दो बच्चे हैं छोटी बेटी प्रेरणा और बेटा विशाल।
हादसे के बाद तीनों शवों को एमवाय अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। जैसे ही सूचना मिली, पूर्व मंत्री बाला बच्चन अस्पताल पहुंचे। पूरे घटनाक्रम से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी बच्चे घूमने के लिए निकले थे और तेजाजी नगर के पहले यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के कई नेता अस्पताल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि प्रेरणा बच्चन का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे राजपुर में किया जाएगा। वहीं प्रखर का अंतिम संस्कार भी चार बजे उनके घर के पास किया जाएगा। इस हादसे से तीन घरों में एक साथ मातम पसर गया।
हादसे के बाद का मंजर और भी भयावह था। कार में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए कटर से वाहन काटना पड़ा। वहीं, ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
तेजाजी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से माना जा रहा है। पुलिस अब ट्रक ड्राइवर को ढूंढने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
यें खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
- इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- रालामंडल के पास सुबह 5.15 बजे नेक्सन कार ट्रक में पीछे से घुसी।
- पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौके पर ही मौत।
- कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर ने भी दम तोड़ा।
- ट्रांसपोर्ट कारोबारी मानसिंधु की मौत, अनुष्का राठी की हालत गंभीर।
मौके पर ही दम तोड़ा
जन्मदिन की खुशी मातम में बदली
कार में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल, मनसिन्धु और अनुष्का राठी सवार थे। प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन था और चारों दोस्त उसका जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे नेमावर की ओर गए थे। इस हादसे के बाद प्रखर के जन्मदिन की खुशी तीनों के परिवार में मातम के रूप में बदल गई।
Indore Accident
अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे मृतक
indore exident
एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं प्रेरणा बच्चन
Indore accident
अस्पताल में मौजूद रहे बाला बच्चन
Indore Accident
शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
कार में फंस गए थे शव
ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास
यें खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari