रैली से पहले बड़ा ऑडियो धमाका: चंद्रशेखर आजाद और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बीच टकराव ने बढ़ाया सियासी पारा

चंद्रशेखर आजाद और डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद एक नए ऑडियो लीक से गहराया है। समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने की बात पर राजनीति गरमा गई है।

author-image
Rahul Dave
New Update
saansad ravan and rohini metter

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
INDORE. 26 नवंबर को भीम आर्मी की रैली से पहले यूपी की राजनीति में विस्फोट हुआ है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण विवादों में घिर गए हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी से विवाद चल रहा है। इस बार एक नया ऑडियो लीक हुआ है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। यह विवाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा रहा है।

30 सेकंड का ऑडियो किया वायरल

सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रशेखर आजाद कथित रूप से चुनाव में नुकसान पहुंचाने वालों को हमेशा का बैरी कहते हैं।
वह कहते हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। वह भाजपा की मदद लेने की भी बात करते हैं, ताकि उनकी खाल उतार सकें। ऑडियो में वह समाजवादी पार्टी पर बाधा डालने का सीधा आरोप लगाते हैं। चंद्रशेखर इस लड़ाई को अपनी "लास्ट बैटल" बता रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...

चंद्रशेखर रावण और रोहिणी घावरी के ऑडियो लीक को ऐसे समझें  

  • 26 नवंबर की संविधान रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद रावण विवादों में घिर गए हैं।
  • यह बवाल उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी द्वारा एक ऑडियो लीक करने से शुरू हुआ।
  • ऑडियो में चंद्रशेखर कथित रूप से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को दुश्मन बता रहे हैं।
  • वह यहां तक कह रहे हैं कि विरोधियों की खाल उतारने के लिए भाजपा की मदद लेंगे।
  • रोहिणी घावरी ने दिल्ली पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रोहिणी ने लीक किया ऑडियो- आरोप और भी बड़े

इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने यह ऑडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया-
• भाजपा ने चंद्रशेखर को सांसद बनाया।
• आने वाले चुनाव में वह भाजपा के पक्ष में जाएगा।
• यह आरोप मैं नहीं, वह खुद इस ऑडियो में कह रहा है।
इस मामले द सूत्र ने उनसे बात करना चाही लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। यह विवाद उनके पोस्ट के बाद आग की तरह फैल चुका है।
यह खबरें भी पढ़ें...

पहले भी वायरल हुए थे निजी कॉल-अब मामला राजनीतिक चरम पर

डॉ. रोहिणी और चंद्रशेखर के बीच विवाद नया नहीं है। अक्टूबर में भी रोहिणी ने चंद्रशेखर का एक और ऑडियो साझा किया था। इस वीडियो में कथित तौर पर वह मायावती से समझौता कराने की बात करते सुनाई दिए थे। 
कुछ दिन पहले डॉ. रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर के साथ बातचीत का एक ऑडियो साझा किया था। उस ऑडियो में चंद्रशेखर, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले में एक शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई थी।
रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, छह महीने से आपने मेरी FIR दर्ज नहीं की। अब जब शिकायत आई है, तो निष्पक्ष जांच करें। पूरा देश सच जानना चाहता है।
मेरे पास एक घंटे की पूरी बातचीत का रिकॉर्ड है, जिसमें हम गंभीर विषयों पर बात कर रहे हैं। कुछ भी AI से नहीं बनाया गया है। जांच से सब साफ हो जाएगा-चाहे खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर।
डॉ. रोहिणी ने अपने लाइव में यह भी कहा कि वह संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ सच्चाई सामने लाना है, किसी पद या लाभ की चाह नहीं।
कांग्रेस समाजवादी पार्टी बसपा सुप्रीमो मायावती भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद रावण उत्तर प्रदेश कांशीराम रोहिणी घावरी रोहिणी ने लीक किया ऑडियो
Advertisment