सांघी मोटर्स सील, फिटजी, व्यवासायिक भवन रेफेल टावर और रिदम कॉर्पोरेट मल्टी भी सील, फायर सिस्टम नहीं था सही

Ravi Singh | Jun 12, 2024, 18:27 IST
Share
 INDORE Sanghi Motors
INDORE Sanghi Motors

फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर बुधवार 12 जून को सांघी मोटर्स शोरूम, रेफल टावर्स और रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने सील किया।

संजय गुप्ता, INDORE : इंदौर में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कलेक्टर के आदेश पर लगातार भवनों की जांच हो रही है। एक महीने का समय देन के बाद भी जिन भवनों में अग्निशमन व्यवस्था (फायर कंट्रोल सिस्टम) मानकों पर नहीं है, उन्हें सील किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार 12 जून को सांघी मोटर्स शोरूम, रेफल टावर्स और रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने सील किया।

सोमवार को ही आग लगी थी सांघी मोटर्स पर

एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि सोमवार देर रात सांघी मोटर्स की वर्कशॉप में आग लग गई थी, जिससे कई गाडियां भी जल गई। उक्त संस्थान द्वारा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने पर कलेक्टर आशीष सिंह ( Collector Ashish Singh )के निर्देश पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर आनंद बाजार चौराहा स्थित रेफल टावर्स और पलासिया स्थित रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को भी सील कर सभी ऑफिस खाली कराए गए हैं।

फिटजी
फिटजी

ये खबर भी पढ़ें...

तीन प्रोफेसरों ने दी नर्सिंग कॉलेज की झूठी रिपोर्ट, नोटिस जारी, बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

एक मल्टी में कोचिंग और होस्टल भी

प्रशासन की टीम ने आनंद बाजार चौराहे पर मौजूद राफेल टावर की भी जांच की। यहां भी कई ऑफिस और कोचिंग क्लास मौजूद थी लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं थे?। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका के चलते प्रशासन ने इस बिल्डिंग को भी सील कर दिया है।कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ किया है की शहर में मौजूद सभी जी प्लस टू से ऊंची बिल्डिंगों को लेकर दी गई मोहलत अब खत्म हो चुकी है जहां भी फायर सेफ्टी को लेकर कमी मिलेगी इसे सील किया जाएगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Collector Ashish Singh
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर
  • Indore
  • सांघी मोटर्स शोरूम
  • रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने सील किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा