इंदौर में सोनम रघुवंशी के लिए कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान ने खुद के नाम से कराया था फ्लैट बुक

Sanjay Gupta | Jun 13, 2025, 17:46 IST
Share
indore-sonam-raghuwanshi
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान के नाम से फ्लैट बुक कराया था। सोनम 25 मई से 8 जून तक इंदौर में रही, जहां वह एक होटल और फ्लैट में गुपचुप रुकी।

INDORE. सोनम रघुवंशी, जिसने शिलांग में हनीमून के बहाने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई, 25 मई से 8 जून तक इंदौर में रही। इस दौरान वह एक फ्लैट में ठहरी थी। इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि इस फ्लैट को कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान ने अपने नाम पर बुक किया था। राजा की हत्या 23 मई को हुई थी।

उल्लेखनीय है कि राजा की हत्या 23 मई की दोपहर दो से 2.18 बजे के बीच हुआ और इसके बाद सोनम बुर्का पहनकर शिलांग से भागी और टैक्सी, बस से सफर कर 25 मई को इंदौर पहुंची, इसके बाद 8 जून को इंदौर से यूपी के लिए रवाना हो गई।

विशाल ने राजा की हत्या कर फिर किया फ्लैट बुक

हीराबाग देवासनाके की एक बिल्डिंग में विशाल चौहान ने यह फ्लैट 30 मई को किराए पर लिया था। मकान मालिक एस. जेम्स ने बताया कि 30 मई को विशाल चौहान आया था और कहा कि मकान मालिक से विवाद हो गया है और उन्होंने तत्काल मकान खाली करने के लिए कहा है, यहां तत्काल शिफ्ट होना है। बिल्डिंग और फ्लैट में अभी काम ही चल रहा है, हमने किरायानाम भरवाया, उससे किराया राशि करीब 50 हजार ली और किराए पर दे दिया।

मकान मालिक ने कहा कि यहां पर राज औऱ सोनम रूके कि नहीं यह हमे नहीं पता है कि क्योंकि हमने उन्हें यहां नहीं देखा है। लेकिन किरायानामा जरूर विशाल चौहान के नाम पर है। इसकी जानकारी हमे इस पूरे खुलासे के बाद ही लगी है। उन्होंने कहा कि इसका हमने पुलिस सत्यापन भी कराया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड

सोनम रघुवंशी केस के बाद युवाओं ने कहा, शादी पुराना रिवाज, बैचलर रहना ही ज्यादा बेहतर...

सोनम अलग-अलग जगह पर रही इंदौर में

मकान मालिक ने यह भी कहा कि दो-तीन जून के बाद यहां कोई नहीं रहा, क्योंकि मैं यहां इसके बाद आया लेकिन लॉक लगा मिला। वहीं सीसीटीवी भी कुछ दिन पहले चालू हो चुके हैं. इसमें कुछ नहीं है। वहीं 30 मई को फ्लैट किराए पर लिया, वहीं मेघायल पुलिस के अनुसार सोनम 25 मई से 8 जून तक इंदौर में थी, यानी सोनम 25 से 30 मई तक और कहीं रही होगी और यदि तीन जून के बाद वह इस फ्लैट में नहीं थी तो फिर वहीं इसके बाद भी कहीं और रही होगी।

होटल में रहने की भी बात आ रही सामने

वहीं यह बात सामने आ रही है कि देवास नाके इलाके में ही सोनम 26 मई की रात एक होटल में रूकी थी। यहां पर एक कपल ने अंजलि और आकाश शर्मा नाम से इंट्री ली थी। इसके अगले दिन वह चले गए। ऐसे में संदेह है कि राज और सोनम ने अलग-अलग जगह पर गुपचुप यह समय बिताया ताकि वह पकड़े नहीं जा सकें।

ये खबरें भी पढ़ें...

मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल

सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी

प्री प्लांड और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम

मेघालय पुलिस पहले ही कह चुकी है यह पूरी तरह से प्री प्लांड और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है। शादी से 11 दिन पहले ही इस क्राइम की प्लानिंग हो चुकी थी, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है जो सोनम का तथाकथित प्रेमी है, मेघालय पुलिस ने कहा है कि राज और सोनम रिलेशन में थे और भले ही राज मास्टरमाइंड है लेकिन सोनम की इस क्राइम में पूरी हिस्सेदारी थी और उनकी पार्टनर थी।

इंदौर हनीमून कपल | हनीमून कपल | मध्यप्रदेश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा