शादी के लिए यूपी गए अतिथि शिक्षक की हत्या, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से पूछ था सवाल- शादी कब होगी

Neel Tiwari | Jun 28, 2025, 14:25 IST
Share
teacher-murder-viral-video-fraud-gang
teacher-murder-viral-video-fraud-gang

शादी के लिए यूपी गए जबलपुर के अतिथि शिक्षक की एक ठग गिरोह ने हत्या कर दी। शिक्षक ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछा था कि मेरी शादी कब होगी। वायरल हुआ था वीडियो...

जबलपुर जिले के मझौली के पड़वार गांव निवासी अतिथि शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में मंच से एक सवाल किया था। उन्होंने मंच से सवाल किया था कि, मेरी शादी कब होगी? उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास 18 एकड़ जमीन है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब पुलिस को शक है कि इसी वीडियो के चलते वे एक ठग गिरोह के शिकार बन गए।

ये खबर भी पढ़िए...अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- भारत को पीओके पर कब्जा कर लेना चाहिए, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

खुशी नाम की युवती से तय हुआ था रिश्ता

अतिथि शिक्षक रहे इंद्र कुमार ने परिजनों को बताया था कि उनकी शादी खुशी नाम की लड़की से तय हुई है। खुशी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली है। उन्होंने यह भी कहा था कि 30 मई को वे खुशी से मिलने और शादी करने के लिए रवाना हो रहे हैं। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है कि यह रिश्ता कब, कैसे और किसने तय कराया। अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार इस खुशी का नाम और शादी सिर्फ एक साजिश ही थी।
ये खबर भी पढ़िए...कृष्ण के साले लगते हैं शिव, अनिरुद्धाचार्य के बयान पर मथुरा के संत हुए आग बबूला

गिरवी रखी जमीन, जुटाए डेढ़ लाख रुपए

अपनी होने वाली दुल्हन के लिए इंद्र कुमार ने एक एकड़ जमीन गिरवी रखकर करीब डेढ़ लाख रुपए जुटाए। इससे उन्होंने जेवरात खरीदे और पूरे भरोसे के साथ 30 मई को कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। 5 जून तक परिजनों से बात होती रही, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 8 जून को मझौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 27 जून को उपासपुर गांव, हाटा कोतवाली (कुशीनगर) में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना आई। पुलिस ने शिनाख्त की और शव इंद्र कुमार का निकला।

ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने क्यों ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर

लूट के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद कुशीनगर निवासी कौशल गौड़ को गिरफ्तार किया है। कौशल गौड़ से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मझौली थाना प्रभारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश लग रही है। इसमें शादी के बहाने युवक को बुलाकर लूट और फिर हत्या की गई। चूंकि अपराध यूपी में हुआ, इसलिए अब जांच वहां की पुलिस कर रही है।

18 एकड़ जमीन बताकर बने अपराधियों का निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में इंद्र कुमार का अनिरुद्धाचार्य महराज से सवाल था कि मेरी शादी कब होगी? लेकिन इसी वीडियो में उन्होंने एक और बात यह भी कही कि मेरे पास 18 एकड़ जमीन है। मेरी जायजाद का कोई भी वारिस नहीं है क्योंकि मेरे माता-पिता भी नहीं है। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने इसी बात को निशाना बनाकर उन्हें अच्छा शिकार समझा और जाल बिछा दिया।

ये खबर भी पढ़िए...लाफ्टर शेफ्स में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज की एंट्री

सोशल मीडिया की जानकारी उपयोग कर रहे अपराधी

पड़वार गांव में मातम पसरा हुआ है। इंद्र कुमार के पास माता-पिता नहीं थे। वे अकेले रहते थे और स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ खेती करके अपना जीवन चला रहे थे। उनकी ईमानदारी और सादगी की गांव में मिसाल दी जाती थी। लेकिन अब उनके घर में सन्नाटा है। पूरे गांव में यही चर्चा है कि एक मासूम युवक, जो सिर्फ एक जीवनसाथी चाहता था, कैसे ठगों के जाल में फंसकर अपनी जान गंवा बैठा।

घटना के पीछे हो सकता है कोई संगठित गिरोह

पुलिस की अगली चुनौती यह है कि क्या यह साजिश सिर्फ आरोपी कौशल गौड़ के लिए थी। कही इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर भोले-भाले युवकों को शादी के नाम पर फंसाता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

guest teacher | fraud gang | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • guest teacher
  • अतिथि शिक्षक
  • Aniruddhacharya
  • अनिरुद्धाचार्य
  • कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
  • fraud gang
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज