इंदौर की फर्टिलाइजर कंपनी उत्तम आर्गेनिक फर्टिकेम में विवाद, फाउंडर अम्बिका अग्रवाल ने की शेयर हड़पने की शिकायत
Sanjay Gupta | Feb 11, 2026, 14:20 IST
indore uttam organic fertichem founder ambika agarwal share fraud case
इंदौर की मशहूर फर्टिलाइजर कंपनी उत्तम आर्गेनिक फर्टिकेम में शेयर होल्डिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अम्बिका अग्रवाल ने फर्जी हस्ताक्षर और शेयर हड़पने के खिलाफ ED और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
INDORE. इंदौर की फर्टिलाइजर कंपनी उत्तम आर्गेनिक फर्टिकेम प्राइवेट लिमिटेड में शेयर होल्डर के बीच विवाद हो गया है। इसे लेकर रजिस्ट्रार कंपनी के साथ ही पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। फाउंडर मेंबर अम्बिका अग्रवाल ने धोखाधड़ी कर उनकी शेयर हिस्सेदारी कम करने के आरोप लगाए हैं।
कंपनी इंदौर में 601 क्लिंफटन कॉर्पोरेट में स्थित है। वहीं फैक्ट्री निमराणी में है। इसकी स्थापना अम्बिका अग्रवाल और राजेश उपाध्याय ने 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वर्ष 2010 में की थी।
अम्बिका अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि कंपनी में राजेश उपाध्याय, सोनू अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, हरगोविंद यादव, सुरेंद्र कुमार मलिक आदि ने मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए। साथ ही, कंपनी के शेयर्स ट्रांसफर कर लिए हैं। इसके चलते उनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत पर आ गई है।
यह भी आरोप लगाया कि इसके लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर करके पहले उनका इस्तीफा कॉरपोरेट मंत्रालय में फाइल किया गया था। फिर हिस्सेदारी कम कर दी गई थी। अग्रवाल ने ईडी नई दिल्ली, पुलिस मुख्यालय भोपाल, ईओडब्ल्यू के साथ ही इंदौर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है। जांच के लिए मामला तुकोगंज थाने में भेजा गया है।
अम्बिका अग्रवाल और उनके अधिवक्ता राजेश जोशी ने कंपनी के दफ्तर जाकर इस संबंध में नोटिस भी दिया है। प्रमोटर अम्बिका अग्रवाल और उनके अधिवक्ता ने बताया कि पहले फर्जी हस्ताक्षर करके डायरेक्टर पद से इस्तीफा कॉरपोरेट मंत्रालय पर अपलोड कर दिया था।
इसके बाद बोर्ड मीटिंग की गई और छह वर्षों में बोर्ड मीटिंग्स में अलग-अलग लोगों को इस कंपनी के शेयर्स अलॉट किए गए थे। जबकि ये सभी प्रमोटर को जारी किए जाने चाहिए थे। इस तरह से उनकी शेयर हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से घटकर ढाई प्रतिशत पर आ गई है।
कंपनी में डायरेक्टर रहे हरगोविंद यादव ने बताया कि कोई धोखाधड़ी नहीं है। यह अम्बिका जी का पारिवारिक विवाद है। इसमें वह कई जगह शिकायत कर चुकी हैं। उनके नाम का ऑफिस था, वह उन्हें कंपनी दे चुकी हैं। बाकी कोई विवाद नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा
इंदौर न्यूज | इंदौर में नाबालिग छात्रा से कोचिंग के टीचर ने की छेड़छाड़, परिजनों ने पीटा
MP News: कलेक्टोरेट में बंधक रखे प्लॉट ही बेच डाले, इंदौर EOW ने कॉलोनाइजर, भू स्वामी पर किया केस
मध्यप्रदेश | इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच
15 साल पहले शुरू हुई थी कंपनी
अम्बिका अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि कंपनी में राजेश उपाध्याय, सोनू अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, हरगोविंद यादव, सुरेंद्र कुमार मलिक आदि ने मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए। साथ ही, कंपनी के शेयर्स ट्रांसफर कर लिए हैं। इसके चलते उनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत पर आ गई है।
यह भी आरोप लगाया कि इसके लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर करके पहले उनका इस्तीफा कॉरपोरेट मंत्रालय में फाइल किया गया था। फिर हिस्सेदारी कम कर दी गई थी। अग्रवाल ने ईडी नई दिल्ली, पुलिस मुख्यालय भोपाल, ईओडब्ल्यू के साथ ही इंदौर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है। जांच के लिए मामला तुकोगंज थाने में भेजा गया है।
रजिस्ट्रार कंपनी ने भी मांगा जवाब
इसके बाद बोर्ड मीटिंग की गई और छह वर्षों में बोर्ड मीटिंग्स में अलग-अलग लोगों को इस कंपनी के शेयर्स अलॉट किए गए थे। जबकि ये सभी प्रमोटर को जारी किए जाने चाहिए थे। इस तरह से उनकी शेयर हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से घटकर ढाई प्रतिशत पर आ गई है।
कंपनी पदाधिकारी ने बताया पारिवारिक विवाद
ये खबर भी पढ़िए...
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा
इंदौर न्यूज | इंदौर में नाबालिग छात्रा से कोचिंग के टीचर ने की छेड़छाड़, परिजनों ने पीटा
MP News: कलेक्टोरेट में बंधक रखे प्लॉट ही बेच डाले, इंदौर EOW ने कॉलोनाइजर, भू स्वामी पर किया केस
मध्यप्रदेश | इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari