इंदौर में जल संकट: अब विधायक रमेश मेंदोला के घर भीड़ लेकर पहुंचे बीजेपी के ही पार्षद

Sanjay Gupta | May 23, 2026, 13:03 IST
Share
indore-water-crisis
indore-water-crisis

इंदौर में जल संकट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बोरिंग सूख गई है, नर्मदा सप्लाई सीमित है। लोग पानी की तलाश में लगातार भटक रहे हैं। हालत यह है कि पार्षदों के घर धरना, प्रदर्शन के बाद अब विधायकों के घर भी लोग पहुंचने लगे हैं।

Indore. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड (1.07 लाख) बनाने वाले इंदौर विधानसभा-2 के विधायक रमेश मेंदोला को भी अब जल संकट पर सुननी पड़ रही है। उनकी ही विधानसभा के वार्ड 26 से भाजपा पार्षद लाल बहादुर वर्मा स्थानीय निवासियों को साथ लेकर विधायक के घर पहुंच गए। पाटनीपुरा इलाके के लोग एकजुट होकर भारी भीड़ के रूप में उनके निवास पर गए और वहां धरने पर बैठ गए।

इससे पहले इंदौर विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया भी कह चुके हैं कि पानी की स्थिति विस्फोटक हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे महापौर के बंगले पर धरना देने जाएंगे।

हालांकि, बाद में संगठन से फटकार मिलने पर उन्होंने अपने सुर बदलते हुए कहा कि नगर निगम अच्छा काम कर रहा है। इंदौर में इस समय जल संकट को लेकर लगातार चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं।

WATER CRISIS
WATER CRISIS


यह बोले रहवासी और पार्षद

पार्षद और लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में टैंकर नहीं आ रहे हैं। पानी की टंकी की भी जरूरत है। इसके चलते जल संकट गहरा गया है। साथ ही उनके वार्ड का पानी अन्य एरिया में जाने के भी आरोप लगाए गए। इस पर विधायक ने उनकी बातें सुनी और नई टंकी का काम करवाने और जल्द ही टैंकर की संख्या बढ़वाने की बात कही।

WATER CRISIS
WATER CRISIS


इसके पहले पार्षद बोल चुके टैंकर हैं लेकिन पानी नहीं

इसके पहले भी लाल बहादुर वर्मा जल संकट को लेकर विरोध कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि महापौर ने टैंकर दिए हैं, लेकिन उनका क्या करूं? इन्हें भरने के लिए पानी ही नहीं मिल रहा है। दिन भर में एक टैंकर ही भर पा रहा है तो फिर पानी कैसे दूंगा।

a9499cb2-2f7
a9499cb2-2f7


पार्षद रघुवंशी के घर पहुंची महिलाएं

इसके पहले वार्ड 70 के बीजेपी पार्षद भरत रघुवंशी के घर पर महिलाएं पानी की मांग को लेकर पहुंच चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि यह वही पार्षद हैं जो कुछ दिन पहले जल संकट को लेकर उनके पास पहुंची महिलाओं को बोले चुके हैं कि, मुस्लिम जैसे अधिक बच्चे पैदा करो, तभी तरक्की होगी।

b96e33bb-f43
b96e33bb-f43


निगमायुक्त ने जारी किए शिकायत नंबर

उधर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि इंदौर में 695 टैंकर चल रहे हैं। इसमें 616 निजी हैं जो निगम से अनुबंधित हैं और 79 टैंकर निगम के हैं। यह शहर के 85 वार्ड में पानी दे रहे हैं। उन्होंने शिकायत नंबर 9244999881 और 888985520 जारी किए हैं।

निगमायुक्त ने कहा कि कोई भी टैंकर से पानी बेचता हुआ पाया गया तो इस पर शिकायत करें। निगम के हर टैंकर पर यह स्टिकर लगा होना और निगम लिखा होना जरूरी है। ऐसे कुछ टैंकर भी निगमायुक्त ने पकड़े, जिस पर जुर्माना लगाया गया है।

महापौर, विधायक मांग चुके 50 करोड़ का पैकेज

हाल ही में पानी की समस्या को लेकर एसीएस अनुपम राजन भी इंदौर आए थे। इनसे सांसद, महापौर व अन्य विधायक 50 करोड़ के पैकेज की मांग कर चुके हैं। इससे टैंकर की संख्या बढ़ाने और हाइड्रेंट बढ़ाने की बात कही गई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का का कहना है कि छह हजार से अधिक बोरिंग है जिसमें से चार हजार से ज्यादा सूख चुके हैं। शहर में साल 2013 के बाद नर्मदा पानी की सप्लाई नहीं बढ़ी। वहीं जनसंख्या में बढ़ोतरी होती रही। इसके चलते यह जलसंकट आया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

पानी के संकट के बीच एमपी इस के गांव की प्यास बुझा रहा राजस्थान का कुआं

एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

सरकारी महिला कर्मचारी ले रहीं थी लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा



Tags:
  • Indore
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर विधानसभा
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • जल संकट
  • विधायक रमेश मेंदोला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा