लोकायुक्त का एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते कल्याण प्रशासक गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Published:
Indore welfare administrator officer arrested for taking bribe
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंदौर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए को कल्याण प्रशासक कार्यालय के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत
इंदौर में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त द्वारा लगातार छापे मारकर भ्रष्टाचारियों को ट्रैप किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने कल्याण प्रशासक कार्यालय के अधिकारी को रिश्वत (bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के तहत यह मुहिम जारी है।
दरअसल, अभिषेक नगर मुसाखेड़ी के कल्याण प्रशासक कार्यालय के भृत्य (MTS) राजकुमार काले पिता स्वर्गीय केशव राव काले (60 साल) ने इंदौर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में राजकुमार काले ने बताया था कि ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे
आवेदक राजकुमार काले के अनुसार वह कल्याण प्रशासक कार्यालय इंदौर में (भृत्य)मल्टी टास्क सर्विस के पद पर पदस्थ है,उसकी वेतन विसंगति सुधार के बाद लगभग 36 हजार रुपए एरियर की राशि प्राप्त हुई है। यह एरियर राशि निकालने के लिए कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत इंदौर लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की थी, शिकायत के सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने से बुधवार 11 दिसंबर को ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई जा जारी है।
3 घूसखोर पटवारियों पर कार्रवाई के बाद छुट्टी पर चले गए 110 पटवारी
ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में यह कार्रवाई की गई। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल, इंस्पेक्टर राहुल गजभिये, आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया, शिव प्रकाश पाराशर, कृष्णा अहिरवार, शैलेन्द्र सिंह कमलेश तिवारी, शेर सिंह शामिल थे।
जानें पूरा मामला
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे
इसलिए मांगी जा रही थी रिश्वत
लोकायुक्त की टीम ने दी दबिश
3 घूसखोर पटवारियों पर कार्रवाई के बाद छुट्टी पर चले गए 110 पटवारी
लोकायुक्त की टीम में ये रहे शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj