इंदौर DAVV में नेपाल की तरह जेन-Z आंदोलन की थी तैयारी, एंटी रैगिंग कमेटी की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Sanjay Gupta | Sept 30, 2025, 13:12 IST
Share
Davv gen z
Davv gen z

इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) संस्थान में जेन-Z आंदोलन की तैयारी चल रही थी। इसका खुलासा एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है।

Indore. नेपाल में हुए युवाओं के जेन-Z आंदोलन की तरह इंदौर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए गढ़ बना था मध्यप्रदेश मेंइंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) संस्थान। यह चौंकाने वाला खुलासा रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है।

एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में यह है

एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि संस्थान के सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स पर दबाव डालकर उनसे फेक आईडी बनवाने और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल करने के लिए कहा था। साथ ही कहा गया था कि नेपाल में हुए जेन-Z स्टाइल प्रोटेस्ट की तर्ज पर विरोध की तैयारी करनी है। सभी से कम से कम दो ट्विटर अकाउंट बनाने और सभी सीनियर्स के मैसेज को रीट्वीट करने के लिए कहा गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि ऐसा नहीं करने पर बाहर कर देंगे। सभी से फेक ईमेल आईडी भी बनवाई गईं।
ये भी पढ़िए... डीपी सिंह के DAVV कुलपति रहते हुए रावतपुरा सरकार पहुंचे थे उनके आवास, सुरेश भदौरिया के भी करीबी

67db5d67-acb
67db5d67-acb


रैगिंग नहीं, पूरी संगठित प्लानिंग हो रही थी

एंटी रैगिंग कमेटी ने कहा है कि IET में मामला सिर्फ रैगिंग का नहीं बल्कि सीनियर्स की संगठित प्लानिंग का है। इसके लिए बाकायदा नियमित मीटिंग की जाती थीं।

ये भी पढ़िए... MP News: इंदौर के DAVV के IET में रैगिंग, कमोड में मुंह डुबोया और फ्लश कर दिया चालू, 6 सीनियर्स बाहर

रेस्टोरेंट में हुई मीटिंग में यह हुआ था तय

एंटी रैगिंग कमेटी ने बताया कि शिवसागर रेस्टोरेंट में जाने के लिए अमन पटेल का मैसेज आया था। यहां प्रथम वर्ष के छात्रों से उनके पर्सनल जीमेल के अलावा अलग से फेक जीमेल और ट्विटर अकाउंट खुलवाए गए।

  • सभी को ज्यादा से ज्यादा फेक आईडी बनाने के लिए कहा गया और निर्देश दिया गया कि सबको कम से कम दो ट्विटर अकाउंट बनाने हैं और जो भी मैसेज सीनियर्स करेंगे, उन्हें अधिक से अधिक रीट्वीट करना होगा, ताकि हैशटैग वायरल हो सके।
  • यह भी कहा गया कि जैसा नेपाल में जेन-Z जैसा प्रोटेस्ट हुआ था वैसा ही प्रोटेस्ट यहां भी करना है।
  • अमन पटेल के कहने पर प्रथम वर्ष के छात्र विवेक शर्मा ने प्रथम वर्ष के सभी छात्रों के मोबाइल से इस संबंध में किए हुए सभी व्हाट्सएप मैसेज भी डिलीट करवा दिए।
  • प्रथम वर्ष के छात्र उमंग अग्रवाल ने फर्स्ट ईयर का "सीनियर इंट्रोडक्शन" नाम से ग्रुप भी बनाया था।
  • जांच समिति ने तृतीय वर्ष के छात्र अमन पटेल से भी बात की। अमन पटेल और अन्य प्रथम वर्ष के छात्रों ने माना कि शिवसागर रेस्टोरेंट में प्रथम वर्ष के छात्रों से हुई मीटिंग में अमन पटेल, आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा, सुनील अहिरवार, नमन पांडे, यशच्ची मिश्रा, धवल चौधरी आदि सहित कई अन्य द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़िए... इंदौर में DAVV के प्रोफेसर पर युवतियों की फोटो लेने का आरोप, मारपीट के बाद थाने पहुंचे, जेल भेजा

एंटी रैगिंग कमेटी ने केस दर्ज करने की सिफारिश की



एंटी रैगिंग कमेटी ने यूनिवर्सिटी से कहा है कि मामला बेहद गंभीर है और दोषी छात्रों पर कई धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। कमेटी ने कहा कि छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और साथ ही साइबर सेल के माध्यम से शिवसागर रेस्टोरेंट में शामिल होने वाले अन्य वरिष्ठ छात्रों की भी पहचान कर उन्हें सजा दी जाए।

अमन पटेल (पिता अशोक पटेल), आदर्श मकवाना (पिता राधेश्याम मकवाना), आदित्य शर्मा (पिता राजीव शर्मा), अनुज पटेल (पिता अशोक पटेल) और उमंग अग्रवाल (पिता दिनेश अग्रवाल) के खिलाफ BNS की उचित धाराओं में रैगिंग, छात्रों को धमकाने, फेक जीमेल आईडी और ट्विटर अकाउंट बनाने के लिए मजबूर करने, संस्थान के खिलाफ माहौल पैदा करने (जैसा कि नेपाल में हुआ) और डिजिटल साक्ष्य मिटाने के आरोपों में केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है।


ये भी पढ़िए... इंदौर DAVV के सेल्फ फाइनेंस विभाग में रेग्लूयर फैकल्टी का टोटा, विजिटिंग के भरोसे ढ़ाई हजार से ज्यादा बच्चों का भविष्य

एबीवीपी से जुड़ा पटेल मुख्य प्लानर

f5d125ab-9c9
f5d125ab-9c9


इस पूरे मामले में सामने आया है कि इस मामले का मुख्य प्लानर और आरोपी अमन पटेल है। यह एबीवीपी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले इसने गरबे का भी आयोजन किया था और जूनियर को इसके पास खरीदना अनिवार्य किया था। वहीं, बताया जा रहा है कि एबीवीपी का नाम आने के बाद इसमें अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन बचाव की मुद्दा में आ गया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • जेन-Z
  • जेन-Z आंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज