The Sootr की खबर का असर : पहले ही बता दिया था Integrated Township Policy ला रही सरकार
Sourabh Bhatnagar | Feb 19, 2025, 10:47 IST
thesootr
'द सूत्र' ने पहले ही संकेत दे दिया था कि राज्य सरकार इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति पर काम कर रही है। अब सरकार ने इस नीति को मंजूरी देकर शहरी विकास को नई दिशा देने की तैयारी कर ली है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में 'द सूत्र' की खबर ने एक बार फिर सही साबित होकर बड़ा असर दिखाया है। जिस नीति की चर्चा हमने पहले ही की थी, उसे सरकार ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी को हरी झंडी दे दी, जिससे प्रदेश में निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और किफायती आवास की राह आसान होगी।
नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी के तहत, प्रदेश के पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में टाउनशिप विकसित करने के लिए कम से कम 20 हेक्टेयर जमीन होना अनिवार्य होगा, जबकि छोटे शहरों के लिए यह सीमा 10 हेक्टेयर होगी। इसके अलावा, टाउनशिप में कम से कम 5% हरित क्षेत्र सुनिश्चित करना होगा और 20% भूमि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित होगी।
नई टाउनशिप नीति में डेवलपर्स को सड़क की चौड़ाई और ग्रीन एरिया के संबंध में भी सख्त नियमों का पालन करना होगा। 40 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्र में बनने वाली टाउनशिप के लिए सड़क की न्यूनतम चौड़ाई 30 मीटर होनी चाहिए, जबकि छोटे टाउनशिप के लिए यह सीमा 24 मीटर तय की गई है। इसके अलावा, टाउनशिप में कम से कम 5% ग्रीन एरिया रखना अनिवार्य होगा। यदि कोई डेवलपर इससे अधिक हरित क्षेत्र विकसित करता है, तो उसे एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) में छूट दी जाएगी।
1. 10 से 20 हेक्टेयर तक की टाउनशिप के लिए 5 करोड़ नेटवर्थ और 6 करोड़ सालाना टर्नओवर अनिवार्य होगा।
2. 20 से 40 हेक्टेयर तक के लिए 10 करोड़ नेटवर्थ और 12 करोड़ का टर्नओवर होना चाहिए।
3. 40 से 100 हेक्टेयर तक की टाउनशिप के लिए 20 करोड़ नेटवर्थ और 20 करोड़ का टर्नओवर आवश्यक होगा।
4. 100 से 300 हेक्टेयर तक की टाउनशिप के लिए 50 करोड़ नेटवर्थ और 40 करोड़ सालाना टर्नओवर होना जरूरी होगा।
5. 300 हेक्टेयर से अधिक की टाउनशिप के लिए 250 करोड़ नेटवर्थ और 200 करोड़ का सालाना टर्नओवर अनिवार्य होगा।
दरअसल, 'द सूत्र' ने पहले ही संकेत दे दिया था कि राज्य सरकार एकीकृत टाउनशिप नीति पर काम कर रही है। अब सरकार ने इस नीति को मंजूरी देकर शहरी विकास को नई दिशा देने की तैयारी कर ली है। इस नीति के लागू होने से बड़े डेवलपर्स को संगठित रूप से टाउनशिप विकसित करने का मौका मिलेगा और साथ ही, शहरीकरण की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरित क्षेत्र और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
क्या है इस नीति की खास बातें?
सड़क चौड़ाई और ग्रीन एरिया पर भी नजर
टाउनशिप विकास के लिए बनाए गए पांच वित्तीय स्लैब
2. 20 से 40 हेक्टेयर तक के लिए 10 करोड़ नेटवर्थ और 12 करोड़ का टर्नओवर होना चाहिए।
3. 40 से 100 हेक्टेयर तक की टाउनशिप के लिए 20 करोड़ नेटवर्थ और 20 करोड़ का टर्नओवर आवश्यक होगा।
4. 100 से 300 हेक्टेयर तक की टाउनशिप के लिए 50 करोड़ नेटवर्थ और 40 करोड़ सालाना टर्नओवर होना जरूरी होगा।
5. 300 हेक्टेयर से अधिक की टाउनशिप के लिए 250 करोड़ नेटवर्थ और 200 करोड़ का सालाना टर्नओवर अनिवार्य होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari