IPL 2025 में MP के खिलाड़ियों का दबदबा, 2 खिलाड़ियों को कप्तान-उपकप्तान का जिम्मा
Rohit Sahu | Mar 04, 2025, 13:51 IST
ipl 2025
IPL 2025 में पहली बार मध्य प्रदेश के दो क्रिकेटर बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस सीजन में प्रदेश के दो खिलाड़ियों को अलग अलग टीमों ने कप्तान और उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है।
IPL 2025 में भले ही मध्य प्रदेश की कोई टीम नहीं खेल रही हो, लेकिन यहां के खिलाड़ी छाए हुए हैं। इसी के चलते पहली बार एमपी के दो क्रिकेटर इस सीजन में कप्तानी और उप-कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीजन में 2 अलग-अलग टीमों ने एमपी के खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका में रखा है। खास बात ये है कि इस सीजन में विराट कोहली भी एमपी के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
इंदौर के रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का कप्तान बनाया गया है। यह फैसला पहले ही हो चुका था। आरसीबी ने पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में खरीदा। वह पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy), विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) और रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में मध्य प्रदेश की कप्तानी कर चुके हैं।
खास बात यह है कि आरसीबी में विराट कोहली (Virat Kohli) भी पाटीदार की कप्तानी में खेलेंगे। यह मध्य प्रदेश क्रिकेट (MP Cricket) के लिए गर्व की बात है। विराट कोहली ने भी रजत को कप्तानी मिलने पर बधाई दी थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, RCB और KKR के बीच होगा धमाकेदार ओपनिंग मैच
यह भी पढ़ें: IND Vs AUS सेमिफाइनल के लिए बदल गई पिच, भारत के पास Travis Head के लिए ये प्लान
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भले ही मध्य प्रदेश को कोई मैच होस्ट करने का मौका न मिला हो, लेकिन रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। लंबे समय बाद एमपी के खिलाड़ी आईपीएल में लीडरशिप रोल निभाएंगे। यह प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए गर्व का क्षण है।
रजत पाटीदार संभालेंगे आरसीबी की कप्तानी
रजत की कप्तानी में खेलेंग विराट
यह भी पढ़ें: IPL 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, RCB और KKR के बीच होगा धमाकेदार ओपनिंग मैच
वेंकटेश अय्यर को केकेआर की उपकप्तानी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी में इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद से ही चर्चा थी कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। 3 मार्च को केकेआर ने घोषणा की कि वेंकटेश अय्यर उपकप्तान होंगे। हालांकि, पहले अय्यर के कप्तान बनने की भी चर्चा थी, लेकिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को टीम का कप्तान बनाया गया। वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था।
मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए बड़ा पल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA