MP के रजत पाटीदार खत्म करेंगे RCB का सूखा! फाइनल से श्रेयस ने याद दिला दिया पुराना जख्म

Rohit Sahu | Published:
Share
ayyar shreyas rajat patidar
ayyar shreyas rajat patidar

IPL सीजन 18 के फाइनल में RCB का मुकाबला पंजाब से होगा। इंदौर के रजत पाटीदार पहली बार बतौर कप्तान टीम को फाइनल में लाए हैं। उनकी कप्तानी और प्रदर्शन ने टीम को मजबूती दी है।

मंगलवार 3 जून को होने वाले IPL 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।फाइनल की खिताबी भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और किंग्स इलेवन पंजाब PBKS आमने-सामने होंगे। आरसीबी 9 साल बाद फाइनल में पहुंची है। खास बात ये है कि RCB की कप्तानी एमपी के रजत पाटीदार कर रहे हैं।

पहली बार एमपी का खिलाड़ी IPL टीम का कप्तान बना

यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश का कोई खिलाड़ी IPL Final में कप्तानी कर रहा है। इंदौर के रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में टीम ने सीजन के 12 में से 9 मुकाबले जीते। अगर आरसीबी इस बार जीतती है, तो यह एमपी के लिए भी गर्व का पल होगा।

विराट के लिए जीतना चाहते हैं: पाटीदार

फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली को लेकर भी सवाल पूछे गए। रजत पाटीदार ने इन सवालों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विराट अब कप्तान नहीं हैं लेकिन टीम के अहम हिस्सा हैं। रजत पाटीदार ने कहा हम विराट कोहली के लिए यह मैच जीतना चाहते हैं। उनकी मौजूदगी टीम के लिए मोटिवेशन का काम कर रही है। मैं उनके लिए ही ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।



यह भी पढ़ें...मोदी की गारंटी फिर भी महिला स्व सहायता समूहों को काम मिलने का इंतजार

रजत की ऐसा रहा प्रदर्शन

बतौर कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को लीड दी। साथ ही खुद भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में 286 रन बनाए हैं। मैदान पर उनकी लीडरशिप और कूल अप्रोच ने टीम को संकट के समय संभाला। कई मौकों पर उन्होंने मिडिल ऑर्डर में टीम को स्थिरता दी और मैच विनिंग पारी भी खेलीं।

यह भी पढ़ें... ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास गैंगवार, इंस्टाग्राम पर चैलेंज करने पर गोली मारकर हत्या

अय्यर ने जख्म याद दिलाया

फाइनल मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने रजत पाटीदार को पुरानी हार की याद दिला दी है। दरअसल पिछले साल खेले गए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर ने रजत की टीम को हराया था।

अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य प्रदेश को हराकर खिताब जीता था। अब जब आईपीएल के फाइनल में दोनों फिर से आमने-सामने हैं। इसी बीच अय्यर ने पाटीदार से मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें वही पुरानी फीलिंग फिर से महसूस हो रही है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

आईपीएल फाइनल | rcb captain | RCB and PBKS

Tags:
  • श्रेयस अय्यर
  • IPL final
  • आईपीएल फाइनल
  • RCB and PBKS
  • rcb captain
  • रजत पाटीदार
  • IPL 2025
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल