IPL Satta : रीवा में खिलाया जा रहा था आईपीएल सट्टा, सवा करोड़ रुपए जब्त

Sandeep Kumar | Apr 05, 2024, 07:35 IST
Share
IPS SATTA
रीवा में सट्टे का खुला राज

देशभर में आईपीएल की धूम मची है। इस टूर्नामेंट के दौरान ऑन- लाइन सट्टा खेलने- खिलाने के मामले भी तेजी से सामने आते हैं। रीवा पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को एक करोड़ से अधिक कैश के साथ गिरफ्तार किया है...

BHOPAL. आईपीएल ( IPL 2024 ) मैच को लेकर रीवा में सट्टा ( Satta ) खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 29 लाख रुपए जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL में करोड़ों का सट्टा खिलाता था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रीवा में लंबे समय से लुक- छिपकर IPL में सट्टे का खेल होता रहा है। एक दिन पहले पुलिस को IPL सट्टा खिलाने की जानकारी मिली थी । जिसके बाद रीवा SP विवेक सिंह ( REWA SP Vivek singh ) के निर्देश पर पुलिस की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में स्पेशल टास्क फोर्स के ASI निसार अली रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीवा के पद्मधर कॉलोनी का मामला

पूरा मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना अंर्तगत पद्मधर कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर पांच में बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। यहां भारी कैश मौजूद है। साथ आईपीएल का ऑन-लाइन सट्टा खिलाया जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक सिंह ने सिविल लाइन थाने को टीम बनाकर छापेमारी के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने कॉलोनी के एक मकान में दबिश दी । आरोपी छम्मन सिंधी के पास से तीन बड़े ब्रीफकेस पैसे से भरे हुए बरामद किए हैं। ब्रीफकेस से 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ ऑनलाइन सट्टा खिलाने के अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है की पूछताछ में एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। जो युवाओं को सट्टे के दल-दल में फंसाता है।

ये खबर भी पढ़िए...शिवराज-वीडी और भूपेंद्र सिंह को दो अप्रैल के फैसले पर अंतरिम राहत

IPL सट्टा का मामला ऐसे आया सामने

बुधवार की रात शहर के समान थाने में एक व्यक्ति फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। जहां उसने खुद के साथ तकरीबन 95 हजार रुपए की लूट की रिपोर्ट लिखानी चाही। जब पुलिस ने उसे ठीक-ठाक से पूछताछ की तो पता चला कि वह 95 हजार रुपए आईपीएल सट्टे में हार गया है। युवक द्वारा बताए गए पते के बाद पुलिस में उक्त स्थान पर छापा मार कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़िए...कुलपति के ठग गिरोह ने दीमक सी खोखली कर दी RGPV में शिक्षा की बुनियाद

ये खबर भी पढ़िए...election duty से बचने बताया खराब स्वास्थ्य, कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजा फिर अनिवार्य सेवानिवृत्त हो जाओ

Tags:
  • IPL 2024
  • IPL satta
  • SP Vivek Singh
  • रीवा में सट्टा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं