IPS संतोष कुमार सिंह ने संभाला इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद, TI हुए बैचेन

Sanjay Gupta | Published:
Share
IPS Santosh Kumar Singh took over as Indore Police Commissioner
IPS Santosh Kumar Singh took over as Indore Police Commissioner

इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पद संभालते ही कहा कि नशा और गुंडागर्दी को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इससे पहले आईपीएस राकेश गुप्ता ने सिंह का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर में पद संभाला। आईपीएस राकेश गुप्ता ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी नियुक्त हुए हैं। उधर, साल 2000 बैच के आईपीएस संतोष कुमार सिंह (IPS Santosh Kumar Singh) के इंदौर में डीआईजी रहने के कार्यकाल को देखते हुए मैदानी अधिकारियों खासकर टीआई में बेचैनी बढ़ी है।

सीएम ने खेला मास्टरस्ट्रोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर पुलिस कमिश्नर का बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साध दिए हैं। सीएम को ओएसडी पर अनुभवी और प्रशासनिक क्षमता वाला व्यक्ति चाहिए था वह गुप्ता को लाकर पूरा कर रहे हैं, क्योंकि गुप्ता सरल स्वभाव के होकर प्रशासनिक कार्य में मजबूत है। वहीं सिंह को लाकर उन्होंने इंदौर की फील्ड पुलिसिंग को मजबूती दी है, जिसकी इंदौर में हाल के समय में सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। इस तरह मुख्यमंत्री ने सीएम ऑफिस और इंदौर दोनों को संभाला है। सीएम, गृहमंत्री के साथ ही वह इंदौर के प्रभारी मंत्री भी है, ऐसे में उनके लिए यह बेहद जरूरी है कि लॉ एंड आर्डर के लिए इंदौर सही चले। हाल के समय में लगातार जिस तरह से बात उठ रही थी। खासकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बार-बार मंच से टीआई को चेतावनी दी और नशे का मुद्दा उठाया, एक बार तो सीएम के साथ मंच पर ही यह मुद्दा उठाया था, इन सभी के लिए उनके लिए सख्त अधिकारी को लाना बेहद जरूरी था। इसे सीएम का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

रात 1 बजे हुआ इंदौर पुलिस कमिश्नर का तबादला, 3 एसपी सहित 7 आईपीएस बदले

क्यों बढ़ रही टीआई की बेचैनी बढ़ी

हाल के समय में फील्ड पर तैनाती काम के बदले पहुंच लगाकर अधिक हो रही है। इसके चलते लॉ एंड आर्डर बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। गुंडागर्दी, असामजिक तत्वों पर राजनीतिक वरदहस्त होने से उन्हें पुलिस द्वारा रियायत देने, आम लोगों की सुनवाई नहीं होने और नशे का बढ़ता कारोबार मुश्किलें बढ़ा रहा है। ऐसे में अब सीपी का रूख क्या होगा, इसे सोचकर सभी फील्ड अधिकारियों की बेचैनी बढ़ी हुई है।

IPS Santosh Kumar Singh
IPS Santosh Kumar Singh


अभी तक के तीन सीपी सरल मिजाज के

इंदौर में सिंह चौथे सीपी है। पुलिस कमिशनरी लागू होने पर हरिनारायण चारी मिश्रा पहले सीपी थे, जो अपने शांत स्वभाव के लिए पहचान रखते हैं। इसके बाद सीपी आए मकरंद देउस्कर भी फील्ड की जगह ऑफिस से अधिक सक्रिय थे और वह भी शांत स्वभाव के रहे हैं। इसके बाद आए राकेश गुप्ता का कार्यकाल आठ माह ही रहा है, और वह भी पुरानी सीपी की तरह ही शांत स्वभाव के रहे हैं। इस दौरान टीआई ने जमकर अपनी मनमर्जी चलाई है। लेकिन पुराने तीन सीपी के उलट संतोष सिंह की छवि शुरू से ही सख्ती पुलिस अधिकारी की रही है। जिसकी फिलहाल शहर की जरूरत महसूस हो रही थी।

इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव 3 नवंबर को कराने के आदेश

इन सभी बातों पर रहेगा जोर

सीपी पद संभालने पर सिंह द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, अवैध नशे की गतिविधियों, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों आदि के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, महिला अपराधों पर अंकुश एवं उनकी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों पर अंकुश व जागरूकता आदि के साथ समाज हित में और बेहतर पुलिसिंग करने की प्राथमिकताओं पर जोर देने की बात कही। साथ ही इंदौर शहर में बेहतर पुलिसिंग के लिए आम जनता व मीडिया से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा, यह विश्वास भी जताया।

यह बोले संतोष कुमार सिंह

उन्होंनें इंदौर पुलिस की पूरी टीम की ओर से कहा कि, हम सभी पूर्ण रूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य करते हुए एक पारदर्शी, सहयोगात्मक एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को देने के लिए लिए प्रयासरत रहेंगे।

पाकीजा को 20 लाख का सपंत्तिकर चोरी का नोटिस, न भरने पर होगा शोरूम सील

यह सभी रहे उपस्थित

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-1 विनोद मीना, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस उपायुक्त जोन-3 हंसराज सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-4 ऋषिकेश मीणा, पुलिस उपायुक्त (आसू./सुरक्षा व मुख्यालय) अंकित सोनी, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अरविंद तिवारी सहित नगरीय क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए पुलिस आयुक्त का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • Indore News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Police
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर पुलिस कमिशनर
  • पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर
  • IPS Rakesh Gupta
  • आईपीएस संतोष कुमार सिंह
  • IPS Santosh Kumar Singh
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
  • Indore Police Commissioner Santosh Kumar Singh
  • आईपीएस राकेश गुप्ता
  • सीएम मोहन यादव के ओएसडी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन