IPS TRANSFERS : SP से पटरी नहीं बैठी तो हटाए गए ADG, पत्नी कलेक्टर हैं इसलिए पति को बनाया कमांडेंट

CHAKRESH | Aug 11, 2024, 07:22 IST
Share
21 IPS TRANSFERS
21 IPS TRANSFERS

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात सूबे की प्रशासनिक सर्जरी कर दी। रात 2:00 बजे आइएएस ( IAS ) और आईपीएस ( IPS ) के तबादले किए गए। इनमें 21 IPS और 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी।

IPS Transfers : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात सूबे की प्रशासनिक सर्जरी कर दी। रात 2:00 बजे आइएएस ( IAS ) और आईपीएस ( IPS )के तबादले किए गए। इनमें 21 IPS और 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। किसी का ट्रांसफर शिकायतों के चलते किया गया है तो किसी को राजनीतिक समीकरण के तहत फिट किया गया है। जानिए इन तबादलों के पीछे क्या समीकरण रहे…

  • शहडोल कलेक्टर (Shahdol Collector) के साथ शहडोल के एडीजी डीसी सागर ( IPS DC Sagar) को भी हटाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी अपने एसपी से पटरी नहीं बैठ रही थी। आईजी अनुराग शर्मा (IG Anurag Sharma) को फिर से में स्ट्रीम में लाया गया है, उन्हें शहडोल आईजी (Shahdol IG) बनाया गया है।
  • ग्वालियर डीआईजी कृष्णा बेनी (Gwalior DIG Krishna Beni) को भोपाल एसएएफ (Bhopal SAF) का डीआईजी बनाया गया है। कृष्णा की आईजी के पर पर पदोन्नत होने वाली है। वे बहुत दिन से भोपाल आना चाह रही थीं। उनकी जगह डीआईजी एसएएफ भोपाल अमित सांघी ( IPS Amit Sanghi) को डीआईजी ग्वालियर बनाकर में स्ट्रीम में लाया गया है।
  • अतुल सिंह ( IPS Atul Singh) डीआईजी खरगोन को हटाकर एसएएफ डीआईजी जबलपुर (SAF DIG Jabalpur) बनाकर मेनस्ट्रीम से बाहर किया गया है।
  • सिद्धार्थ बहुगुणा ( IPS Siddharth Bahuguna ) एक बार फिर मेन स्ट्रीम में लाए गए हैं। उन्हें खरगोन डीआईजी बनाया गया है। जबलपुर एसपी से हटाने के बाद उन्हें PHQ भेजा गया था।
  • शैलेंद्र सिंह चौहान ( IPS Shailendra Singh Chauhan) को मुरेना SP से हटाकर ग्वालियर में 13वीं बटालियन (Gwalior 13th Battalion) का कमाण्डेंट बनाया गया है। शैलेंद्र की पत्नी रुचिका चौहान (IPS Ruchika Chauhan) ग्वालियर कलेक्टर हैं। इसलिए उन्हें वहीं पदस्थ किया गया है। शैलेंद्र, नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) विधानसभा स्पीकर के करीबी भी माने जाते हैं।
  • रसना ठाकुर (IPS Rasna Thakur) कमांडेंट 10वीं बटालियन (10th Battalion) को मऊगंज का एसपी बनाकर मेनस्ट्रीम में लाया गया है।
  • नागेंद्र सिंह (IPS Nagendra Singh) एआइजी PHQ को भी मेनस्ट्रीम में लाया गया है। उन्हें बलाघाट जैसे बड़े जिले का एसपी बनाने के साथ ही हॉक फ़ोर्स बलाघाट ( Hawk Force Balaghat) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अनुराग सुजानिया ( IPS Anurag Sujania ) को स्थानीय नेताओं की शिकायत पर हटाया गया है।
  • समीर सौरभ ( IPS Sameer Saurabh ) पर मोहन सरकार ने भरोसा जताते हुए बलाघाट के बाद मुरेना एसपी की कमान सौंपी है।
IPS की तबादला सूची देखिए

IPS TRANSFER 11 AUGUST 2024 -1
IPS TRANSFER 11 AUGUST 2024 -1

IPS TRANSFER 11 AUGUST 2024 -2
IPS TRANSFER 11 AUGUST 2024 -2

IAS की तबादला सूची देखिए

Tags:
  • mp ips transfer
  • IPS transfer
  • Madhya Pradesh IPS transfer
  • MP IPS TRANSFERS
  • IAS IPS Transfer News
  • 21 आईपीएस के ट्रांसफर
  • 21 आईपीएस के तबादले
  • मध्य प्रदेश में आईपीएस के ट्रांसफर
  • आईपीएस तबादला सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा