Jabalpur : द सूत्र की खबर का असर, गालीबाज पटवारी पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | May 17, 2024, 20:16 IST
Jabalpur Abusive Patwari Jagendra Pipre suspend the sootra impact
जबलपुर में द सूत्र की खबर का असर देखने को मिला है। यहां किसान से अभद्रता के मामले में जांच करते हुए एसडीएम ने पटवारी जागेंद्र पिपरे को निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी ने सीएम हेल्पलाइन से शिकायत वापस लेने के लिए शिकायतकर्ता से अभद्रता की थी।
नील तिवारी@JABALPUR.जबलपुर में द सूत्र की खबर का बड़ा असर हुआ है। यहां 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता से अभद्रता करने के मामले में पटवारी जागेंद्र पिपरे को एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही रिश्वत लेने के आरोप में भी पटवारी पर कार्रवाई की गई। इधर पटवारी पर कार्रवाई होने पर पीड़ित किसान भानु काछी (Bhanu Kachhi) ने द सूत्र (THE SOOTR) को धन्यवाद दिया है।
दरअसल, पेशे से किसान भानु काछी ने अपनी जमीन के बटांक के मामले को लेकर 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता भानु काछी को पटवारी जागेंद्र पिपरे ( (patwari jagendra pipri) ने फोन पर हेल्पलाइन से शिकायत वापस लेने के लिए धमकाते हुए अभद्रता की थी। अभद्रता किए जाने के बाद भानू ने पुलिस से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक आवेदन दिए पर यह आवेदन जिम्मेदार अधिकारियों तक शायद पहुंच नहीं पाए। इसी बीच पीड़ित ने द सूत्र को संपर्क किया और यह खबर द सूत्र ने प्रमुखता से चलाई गई । इसके साथ ही वकील अमित जैन ने भानु को कानूनी सहायता दी और जिम्मेदारों तक उसकी शिकायत पहुंच सकी।
मामले में शिकायत के बाद आरोपी पटवारी जागेंद्र पिपरे को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एसडीएम स्तर पर चल रही इस जांच के दौरान पटवारी का वकीलों से भी विवाद हो गया। इसके बाद पटवारी पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगे। दोनों मामलों में पटवारी की कार्यशैली को देखते हुए एसडीएम आधारताल ने जांच के दौरान पटवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाया। जिसके बाद एसडीएम ने जागेंद्र पीपरे के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
भानु के पास एक फोन कॉल आया था और फोन करने वाले जागेन्द्र पीपरी ने पहले तो कहा कि सीएम हेल्पलाइन की जानकारी चाहिए और उसके बाद धीरे-धीरे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भानु के साथ गाली-गलौज की। यहां तक कि उसे जूते मारने और सबक सिखाने तक की धमकी दी।
अपने साथ हुई अभद्रता के बाद पीड़ित भानु काछी ने निडर और अडिग होकर पटवारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भानु ने द सूत्र को धन्यवाद देते हुए बताया कि निलंबन आदेश जारी होने के बाद पटवारी ने उसे फोन किया था और मामले में समझौता करने की बात की, जिसे भानु ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी पटवारी अपने साथ अन्य लोगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और इस कार्रवाई का विरोध दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि पटवारी जागेंद्र पिपरे को भी अब तक यह समझ में आ चुका होगा की माफी मांगने के लिए अब काफी देर हो चुकी है, और अब उसके यह हथकंडे उसे दोबारा पद पर आकर किसी और को प्रताड़ित करने का मौका नहीं दिला पाएंगे।
गालीबाज पटवारी सस्पेंड, पटवारी जागेंद्र पिपरे, एमपी सीएम हेल्पलाइन, जबलपुर न्यूज
Abusive Patwari suspended, Patwari Jagendra Pipre, MP CM Helpline, Jabalpur News
जानें क्या है पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें...
पटवारी का वकीलों से भी हुआ विवाद
मामले में शिकायत के बाद आरोपी पटवारी जागेंद्र पिपरे को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एसडीएम स्तर पर चल रही इस जांच के दौरान पटवारी का वकीलों से भी विवाद हो गया। इसके बाद पटवारी पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगे। दोनों मामलों में पटवारी की कार्यशैली को देखते हुए एसडीएम आधारताल ने जांच के दौरान पटवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाया। जिसके बाद एसडीएम ने जागेंद्र पीपरे के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
पटवारी ने कहा था- जूते से मारूंगा
भानु के पास एक फोन कॉल आया था और फोन करने वाले जागेन्द्र पीपरी ने पहले तो कहा कि सीएम हेल्पलाइन की जानकारी चाहिए और उसके बाद धीरे-धीरे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भानु के साथ गाली-गलौज की। यहां तक कि उसे जूते मारने और सबक सिखाने तक की धमकी दी।
हर जुगत लगाने की कोशिश में पटवारी
अपने साथ हुई अभद्रता के बाद पीड़ित भानु काछी ने निडर और अडिग होकर पटवारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भानु ने द सूत्र को धन्यवाद देते हुए बताया कि निलंबन आदेश जारी होने के बाद पटवारी ने उसे फोन किया था और मामले में समझौता करने की बात की, जिसे भानु ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी पटवारी अपने साथ अन्य लोगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और इस कार्रवाई का विरोध दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि पटवारी जागेंद्र पिपरे को भी अब तक यह समझ में आ चुका होगा की माफी मांगने के लिए अब काफी देर हो चुकी है, और अब उसके यह हथकंडे उसे दोबारा पद पर आकर किसी और को प्रताड़ित करने का मौका नहीं दिला पाएंगे।
गालीबाज पटवारी सस्पेंड, पटवारी जागेंद्र पिपरे, एमपी सीएम हेल्पलाइन, जबलपुर न्यूज
Abusive Patwari suspended, Patwari Jagendra Pipre, MP CM Helpline, Jabalpur News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari