जबलपुर क्रूज हादसा: बिना बीमा और मंजूरी के चल रही थी मौत की सवारी, जांच में खुलासा

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 11:21 IST
Share
jabalpur bargi dam cruise accident investigation report updates
jabalpur bargi dam cruise accident investigation report updates

बरगी डैम में 13 लोगों की जान लेने वाले क्रूज को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रूज के पास न तो बीमा था और न ही पर्यावरणीय मंजूरी थी। जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है। प्रशासन और क्रूज मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

इस हादसे में 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। अब जो खुलासे हो रहे हैं वे वाकई हैरान करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार जिस क्रूज पर लोग सैर कर रहे थे उसका बीमा तक नहीं था। इसके अलावा उसे चलाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी भी नहीं ली गई थी।

art-1-pic-1-2-560938
art-1-pic-1-2-560938

जांच के लिए बनी चार सदस्यीय कमेटी

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) करेंगे।

इसमें एडी होमगार्ड, जबलपुर संभागायुक्त और पर्यटन विभाग के सचिव भी शामिल हैं। कमेटी को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में क्रूज संचालन के लिए कोई स्पष्ट नियम (एसओपी) नहीं हैं। इसी कारण अब जांच के लिए बिंदु तय किए जा रहे हैं। गोवा की क्रूज संचालन नीति का भी अध्ययन किया जाएगा।

jabalpur cruise accident
jabalpur cruise accident

ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?

जांच में लापरवाही के संकेत मिले

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि क्रूज का एक इंजन सही से काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा ये भी बात सामने आई कि उसकी गति भी धीमी हो सकती है। तकनीकी जांच के बाद ही असली कारण पूरी तरह से सामने आएगा।

पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी (Dharmendra Singh Lodhi) ने कहा कि जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं। जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी यह अंतिम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।

हादसे के पीछे खराब मौसम को कारण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार तेज हवाओं की वजह से क्रूज डगमगाया। ऊपरी डेक पर मौजूद पर्यटक घबराकर नीचे आ गए थे। इससे क्रूज का संतुलन बिगड़ गया था। इस दौरान उसमें पानी भर गया और यात्री बाहर निकलने लगे थे।

Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy Rescue Operation
Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy Rescue Operation

पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

घायलों से पैसे वसूले, लाइसेंस रद्ध

क्रूज हादसे में घायलों से पैसे वसूलने के मामला भी सामने आया है। जिला प्रशासन ने जबलपुर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर अब अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर भी रोक लगा दी गई है।

दरअसल अस्पताल ने एक घायल महिला से चार हजार 700 रुपए वसूले थे। प्रशासन की सख्ती के बाद अस्पताल को पीड़ित महिला सविता शर्मा के परिजनों को ये राशि वापस करनी पड़ी है। इसके अलावा विभाग ने अस्पताल से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।

दो शव और दो जीवित सदस्य विशेष विमान से त्रिची रवाना, लापता लोगों का इंतजार अभी भी

bargi dam cruise accident update
bargi dam cruise accident update

क्या है जबलपुर क्रूज हादसा?

30 अप्रैल 2026 की शाम जबलपुर के बरगी डेम में एक भयानक क्रूज हादसा हुआ था। यह घटना नर्मदा नदी के जलाशय में घटी थी। एक क्रूज नाव अचानक खराब मौसम और तेज आंधी के कारण पलट गई थी।

इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दिल्ली और तिरुचिरापल्ली के एक ही परिवार के कई लोग शामिल थे।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त करीब 5:30 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया था। तेज हवाएं चलने लगी थी। इससे लहरें तेज हो गईं और क्रूज का संतुलन बिगड़ गया। जल्द ही पानी भरने लगा और क्रूज डूबने लगा।

जांच में यह सामने आया कि क्रूज पर सुरक्षा के सारे नियमों का उल्लंघन किया गया था। यात्रियों को समय पर लाइफ जैकेट नहीं दी गईं थी।

जब नाव डूबने लगी, तब अफरा-तफरी में ये बांटी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रूज की क्षमता से ज्यादा लोग उसमें सवार थे यानी यह ओवरलोडेड था।

sehore-narmada-river-unsafe-boat-ride-danger-alert
sehore-narmada-river-unsafe-boat-ride-danger-alert

सीहोर के 'लोकल टाइटैनिक' पर खतरों भरा सफर : प्रशासन को बरगी डैम हादसा का इंतजार?

Tags:
  • जबलपुर
  • जिला प्रशासन
  • पर्यटन विभाग
  • राज्य सरकार
  • बरगी डैम हादसा
  • जबलपुर क्रूज हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा