स्कूल संचालक ने पोस्ट किया, bloody Hindu... मच गया हंगामा

Neel Tiwari | Apr 01, 2025, 17:23 IST
Share
jabalpur-controversial-ram-comment
Photograph: (the sootr)

जबलपुर के एक निजी स्कूल के संचालक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर राम और हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी की। इस पर स्कूल में भारी हंगामा हुआ और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हिंदू संगठनों ने इस पर तीव्र विरोध जताया और पथराव किया।

JABALPUR. जबलपुर में सांप्रदायिक तनाव लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया तो दूसरी ओर जबलपुर के एक निजी स्कूल के संचालक द्वारा अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर राम सहित हिंदू धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की गई।

जबलपुर में सोमवार को आदिवासी धर्मांतरण के आरोपों के बाद विजयनगर स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर राम और हिंदू धर्म से जुड़ी हुई एक बेहद ही गलत टिप्पणी कर दी, इसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विजय नगर स्थित इसने की स्कूल पर पहुंचे और यहां पर जमकर तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें... जबलपुर में ईसाई समुदाय ने एसपी ऑफिस को घेरा, पादरी के साथ दुर्व्यवहार पर आक्रोश

अखिलेश मेंबन ने पोस्ट किया bloody hindu....

जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर हिंदुओं सहित भगवान राम पर भी अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इस स्टेटस के वायरल होते ही हिंदू समाज सहित संगठनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और उन्होंने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। हिंदू संगठनों ने स्कूल के संचालक पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें... हिंदू संगठन ने पकड़ी आदिवासियों से भरी बस, धर्मांतरण के लिए मंडला से आ रहे थे जबलपुर

पुलिस ने स्थिति को संभाला पुलिस पर ही फेंका गया कीचड़

इस दौरान विजयनगर थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया हालांकि आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर ही नाली का कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद कई पुलिसवालों की वर्दी पर कीचड़ के दाग दिखाई दिए। जबलपुर पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को बहुत ही अच्छे ढंग से नियंत्रित किया और अब इस मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें... कर्मचारी को प्रमोट करने के बजाय फिर से अदालत पहुंचा नगर निगम, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगा दिया जुर्माना

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे हैं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सनातन धर्म या हिंदुओं के विरुद्ध इस तरह की टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है यदि समय पर अखिलेश मेंबन पर कार्यवाही नहीं की जाती तो हिंदू संगठनों के द्वारा और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें... जबलपुर जोन आईजी अनिल सिंह कुशवाह को दी भावभीनी विदाई, सचिन अतुलकर ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Ram
  • राम
  • जबलपुर
  • सोशल मीडिया
  • अभद्र टिप्पणी
  • टिप्पणी
  • Hindu
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • हिंदुओं
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज