सुसाइ़ड : पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने कूदा रेलकर्मी, सभी की मौत
Shreya Nakade | Jun 05, 2024, 13:23 IST
जबलपुर परिवार सुसाइड
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। परिवार का मुखिया रेलकर्मी था। उसके साथ पत्नी व 6 और 3 साल की दो बेटियों की मौत हो गई।
जबलपुर में एक परिवार के 4 सदस्यों के सुसाइड करने का मामला सामने आया है ( jabalpur family suicise case )। रेलवे कर्मचारी नरेंद्र चढ़ार अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूद गया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सभी के कटे हुए शव बरामद हुआ।
मामला जबलपुर के भेड़ाघाट थाने का है। मृतक 32 वर्षीय नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप- डी कर्मचारी था। उसने अपनी पत्नी रीना चढ़ार (26 साल ) और दो बेटियों- सानवी (6 साल) और मानवी (3 साल) के साथ सुसाइड किया। परिवार सिहोदा गांव में रहता था। पुलिस को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक मिली है। परिवार के सदस्य इसी बाइक से रेलवे पटरी तक आए होंगे। अब जीआरपी और भेड़ाघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
Ladli Laxmi Yojna : मध्य प्रदेश की बेटियों को ऐसे मिलेंगे एक लाख रुपए और पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
पारिवारिक विवाद कारण
मामले की शुरुआती पूछताछ और जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। हालांकि अभी सुसाइड की वजह साफ नहीं हुई है।
मृतक के संबंधियों ने बताया कि नरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच कभी लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। संबंधियों को पूरे परिवार के अचानक ऐसे कदम उठाने की वजह समझ नहीं आ रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
गैंगस्टर सतीश भाऊ ने किया सरेंडर, कुछ दिन पहले पत्रकार पर किया था जानलेवा हमला
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
जबलपुर परिवार सुसाइड मामले में पति, पत्नी और दोनों बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से या शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस परिवार के जान पहचान वालों से बात करके ही मामले की जांच करने का प्रयास करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...
बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari