गाडरवारा का रिश्वतखोर पटवारी चढ़ा लोकायुक्त टीम के हत्थे

Neel Tiwari | Sept 26, 2024, 24:27 IST
Share
Jabalpur Gadarwara Bribe
Jabalpur Gadarwara Bribe

जबलपुर में हाल ही में पटवारी और तहसीलदार की मिली भगत के भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद अब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने नरसिंहपुर से एक रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है।

नरसिंहपुर के गाडरवारा के पटवारी घनश्याम सिंगरोले को लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई आवेदक इंद्र कुमार मालवीय की शिकायत पर की गई, जिनके पिता धर्मदास मालवी की पैतृक संपत्ति का बैनामा पास करने के लिए पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।

बैनामा पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत

नरसिंहपुर के गाडरवारा निवासी धर्मदास मालवी द्वारा परिवार की पैतृक संपत्ति पर अपने हक को त्याग कर उसे अपने बच्चों के नाम करवाने का फैसला लिया था। इस संपत्ति का बैनामा पास किया जाना था। इसके लिए आवेदक इंद्र कुमार मालवीय ने पटवारी घनश्याम सिंगरोले से संपर्क किया। लेकिन पटवारी ने इस काम को पूरा करने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। अपने ही पिता की संपत्ति का कानूनी हक पाने के लिए मांगी गई रिश्वत से परेशान होकर इंद्र कुमार मालवीय ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

जबलपुर लोकायुक्त ने किया ट्रैप

इंद्र कुमार मालवीय ने पटवारी की रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त से की। जिसके बाद लोकायुक्त की उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार की टीम ने शिकायत की जांच के बाद ट्रैप बिछाने का निर्णय लिया। 25 सितंबर को गाडरवारा के पटवारी कार्यालय में जैसे ही घनश्याम सिंगरोले ने 4 हज़ार रुपए की पहली किस्त स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

अब पटवारी को कौन बचाएगा

इस घटना से गाडरवारा से लेकर जबलपुर तक राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। महकमे में यह भी चर्चा चल रही है कि तहसीलदार साहब के लिए तो पूरा संघ खड़ा हो गया था पर अब रिश्वतखोर पटवारी को कौन बचाएगा। यहां आपको यह भी बता दें कि आज ही इंदौर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने के बाद 10 हजार लेते हुए पटवारी रंगे हाथ पकड़ा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • गाडरवारा
  • रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि