जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 126 चिकित्सा संस्थानों के पंजीयन निरस्त, CMHO की कार्रवाई से हड़कंप

Neel Tiwari | Apr 11, 2026, 23:22 IST
Share
jabalpur-health-department-action-126-hospitals-clinics-license-cancelled
Photograph: (the sootr)

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले 126 चिकित्सा संस्थानों का पंजीयन रद्द कर दिया है। CMHO की कड़ी कार्रवाई के बाद जिले के चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है।

News in short

  • जबलपुर के 5 निजी अस्पतालों और 121 क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए।
  • 1 अप्रैल 2026 से इन सभी संस्थानों की संचालन अनुमति आधिकारिक रूप से समाप्त।
  • नवीनीकरण (Renewal) न कराना और निरीक्षण के दौरान मापदंडों में कमी मिलना मुख्य कारण।
  • नए मरीजों की भर्ती पर तत्काल रोक, पुराने मरीजों को डिस्चार्ज करने के निर्देश।
  • बिना वैध पंजीयन अस्पताल चलाने पर 'मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एक्ट' के तहत होगी जेल।

Intro

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कड़ा रुख अपनाते हुए 5 निजी अस्पतालों और 121 क्लीनिकों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद जिले के चिकित्सा जगत में खलबली मच गई है।

News in detail

नियमों की कसौटी पर फेल हुए बड़े अस्पताल

जबलपुर में कुल 126 अस्पतालों और क्लिनिको स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। जबलपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए कुल 55 अस्पतालों का नवीनीकरण प्रस्तावित था। इनमें से कई अस्पताल शासन के तय मापदंडों पर खरे नहीं उतरे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं संस्थानों को काम जारी रखने की अनुमति दी गई है जिन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से समय पर आवेदन किया और निरीक्षण में सभी चिकित्सा मानकों को पूरा किया।

a6c712d6-5b1
a6c712d6-5b1


f7825a0d-0e8
f7825a0d-0e8


31485926-53b
31485926-53b


8272a03d-6c6
8272a03d-6c6


पंजीयन निरस्त होने के बाद बंद हुये ये बड़े अस्पताल

विभागीय लिस्ट के अनुसार, जिन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त हुए हैं, उनके पीछे अलग-अलग कारण रहे जैसे बटालिया आई हॉस्पिटल और सरकार हॉस्पिटल ने स्वयं ही बंद करने का आवेदन दिया था।

  • नामदेव नर्सिंग होम ने रिन्यूअल के लिए आवेदन ही नहीं किया।
  • एस.सी. गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान पर्याप्त स्टाफ ही मौजूद नहीं था।
  • संकल्प हॉस्पिटल का नगर निगम (NNJ) से बिल्डिंग परमिशन का विवाद सामने आया।

क्लीनिकों की लंबी फेहरिस्त पर चला 'हंटर'

सिर्फ बड़े अस्पताल ही नहीं, बल्कि शहर में चल रहे क्लीनिकों पर भी कड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के 240 क्लीनिकों में से 121 पर ताला लटक गया है। इनमें से 89 ने तो रिन्यूअल के लिए आवेदन तक नहीं किया, जबकि 32 क्लीनिकों के दस्तावेज अधूरे या फर्जी पाए गए।

'ए.ए. अंसारी', 'आदर्श क्लीनिक', और 'अधुनानिक डेंटल क्लीनिक' सहित शहर के कई पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी कार्यवाही करते हुए कुल 121 संस्थानों की सूची जारी कर उन्हें तत्काल बंद करने को कहा गया है।

मरीजों से जुड़ा सख्त निर्देश, अब नहीं होगी नई भर्ती

CMHO ने आदेश दिया है कि जिन संस्थानों के पंजीयन रद्द हुए हैं, वे तत्काल प्रभाव से किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं करेंगे। जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उनका समुचित उपचार कर उन्हें जल्द से जल्द डिस्चार्ज करना होगा। इसके अलावा, इन अस्पतालों को अपने भवन के बाहर लगे साइन बोर्ड और नाम-पट्टिका को भी तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनता भ्रमित न हो।

गलती सुधारने का एक आखिरी मौका

प्रशासन ने उन क्लीनिक संचालकों को थोड़ी राहत भी दी है जो समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। यदि वे अभी भी संचालन चाहते हैं, तो उन्हें 'MP Online' के माध्यम से पुनः आवेदन करना होगा।

हालांकि, दोबारा संचालन तभी शुरू हो पाएगा जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर संतुष्ट होगी कि वहां मरीजों के लिए सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानक मौजूद हैं। बिना अनुमति बोर्ड लगाकर क्लीनिक चलाने वालों पर कानूनी केस दर्ज किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 : जबलपुर के सुनील ने किया टॉप, टॉप-10 में OBC का दबदबा

एमपी आबकारी विभाग के अफसरों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, सरेआम जलाए सालों पुराने रिकॉर्ड

एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा

सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे

Tags:
  • जबलपुर
  • स्वास्थ्य विभाग
  • CMHO
  • नगर निगम
  • प्रशासन की कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज