17 मार्च 2025, आज जबलपुर हाईकोर्ट में इन मामलों पर होगी सुनवाई

Raj Singh | Mar 17, 2025, 07:39 IST
Share
MP HIGH COURT
MP HIGH COURT

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में रिक्त पदों पर भर्तियों को लेकर मध्य प्रदेश अभियोजन अधिकारी संगठन की याचिका पर सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में होगी।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में रिक्त पदों पर भर्तियों को लेकर मध्य प्रदेश अभियोजन अधिकारी संगठन की याचिका पर चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी। बता दें कि 17 मार्च 2025 को जबलपुर हाईकोर्ट में सोम डिस्लरी, CGST सीनियरिटी लिस्ट और MPPSC मामले को लेकर सुनवाई होगी।

सोम डिस्लरी

जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगल पीठ में सोम डिस्लरी के मामले में सुनवाई होगी। यह मामला साल 2006 से सरकार को बकाया 16 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर चल रहा है। सोम डिस्लरी ने मात्र 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया था और कई वर्षों तक इसका लाभ उठाया। पिछले आदेश के तहत, हाईकोर्ट ने 50% यानी लगभग 7 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया था। अब यह मामला अंतिम सुनवाई के चरण में पहुंच चुका है।

ये भी खबर पढ़ें... एमपी हाईकोर्ट ने की आशा कार्यकर्ता की बर्खास्तगी खारिज, कहा, नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता पूरी है

CGST सीनियरिटी लिस्ट

केंद्रीय जीएसटी की सीनियरिटी लिस्ट 2019 पर फैसला होगा। साल 2025 की वैकेंसी में 2019 की लिस्ट को शामिल करने को लेकर जबलपुर के केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक चिन्मय द्विवेदी ने यूनियन ऑफ इंडिया, जीएसटी कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम और अन्य के खिलाफ याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में होगी।
ये भी खबर पढ़ें... एमपी हाईकोर्ट: अब केस डायरी और आरोप पत्र में दोषारोपण ही नहीं, दोषमुक्ति के साक्ष्य भी होंगे शामिल

Mppsc मामला

13 मार्च 2023 को जारी किए गए विज्ञापन और 20 जून 2019 के सर्कुलर को छह अभ्यर्थियों ने चुनौती दी है। मध्य प्रदेश सरकार और एमपीपीएससी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।

Equal pay for technical guest facility

जबलपुर, इंदौर और भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी को समान वेतनमान दिए जाने के मामले में चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी। यह याचिका यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, जबलपुर और इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेजों, और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी भोपाल के खिलाफ दायर की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP
  • हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपीएससी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा