जबलपुर : वीडियो बनाने के लिए युवक ने लगाई पुल से छलांग, फिर नहीं लौटे वापस

Sandeep Kumar | May 19, 2024, 15:53 IST
Share
Copy of STYLESHEET THESOOTR (8).jpg
Copy of STYLESHEET THESOOTR (8).jpg

जबलपुर के तिलवारा घाट स्थित छोटे पुल से दो युवकों ने अपने मित्र को वीडियो बनाने को कहकर पुल से छलांग लगा दी। इसके बाद नर्मदा नदी से दोनों जीवित बाहर नहीं आ सके।

नील तिवारी @ jabalpur. तिलवारा घाट के ऊपर पुराने जर्जर पुल में आवागमन बंद करने के बाद नया पुल बन चुका है। उसके बाद भी कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस पुल पर तस्वीरें खिंचवाने और यहां से छलांग लगाने भी आते हैं। इसी तरह रविवार की सुबह 22 से 23 वर्षीय तीन मित्र तिलवारा के पुराने पुल पहुंचे। उनमें से दो युवकों ने अपने मित्र को वीडियो बनाने को कहकर नदी में कूद गए पर यह उनके लिए मौत की छलांग साबित हुई।

3703f138-b05
3703f138-b05

वीडियो बनाने के क्रेज ने ली जान

शांति नगर निवासी यश गोस्वामी और अनुराग गोस्वामी अपने मित्र नीरज चक्रवर्ती के साथ रविवार की सुबह तिलवारा घाट पहुंचे थे। आज उनका प्लान घाट में आमजनों की तरह नहाने का नहीं था बल्कि वह पुल से छलांग लगाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना चाहते थे। जिसके लिए वह तिलवारा के उसे पुराने पुल में पहुंचे जैसे आवागमन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया और इसके दोनों तरफ किसी भी तरह की कोई रेलिंग या सुरक्षा उपाय नहीं है। यश को वीडियो बनाने का जमा देकर अनुराग और नीरज ने इस पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद नीरज नदी में इतनी गहराई में चला गया कि वह दोबारा बाहर ही नहीं आ सका वही अनुराग ने बाहर आकर तैरने की कोशिश की पर वह भी अपनी जान नहीं बचा पाया और डूब गया।

ये खबर भी पढ़िए...पंजाब ज्वेलर्स पर केस : रिंग में सोने का वजन बताया कम, वेट मशीन में गड़बड़ी

2479ab8e-bcf
2479ab8e-bcf

स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव, मोटरसाइकिल पर लेकर पहुंचे अस्पताल

पुल से छलांग लगाने के बाद लापता हुए युवकों के परिजनों ने कुछ गोताखोरों को संपर्क किया जिन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव में जाकर अनुराग के शव को बाहर निकाला। वहीं गोताखोरों को गहराई में नीरज का शव भी नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पुलिस या कोई भी बचाव दल नहीं पहुंचा यहां तक की अनुराग के शव को मोटरसाइकिल में रखकर उन्हें मेडिकल अस्पताल तक लाना पड़ा।

बस त्योहारों में होती है सुरक्षा व्यवस्था

बिना किसी रेलिंग या सुरक्षा व्यवस्था के इस पुल से बीते कुछ दिनों में लगातार हादसों की खबरें आती रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा यहां पर लोगों के आवागमन को रोकने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। हालांकि प्रशासन के साथ ही अपने जीवन की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है पर लगातार हादसे होने वाली जगह पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था न होना समझ से परे है।

Tags:
  • तिलवारा घाट
  • मौत की छलांग
  • अनुराग के शव
  • अनुराग गोस्वामी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग