आस्था और श्रद्धा के भरोसे चल रही जबलपुर के लड्डू गोपाल की दुकान
Neel Tiwari | Published:
Jabalpur Laddu Gopal shop
जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित यह लड्डू गोपाल की दुकान मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां ना तो कोई मालिक है और ना ही कर्मचारी।
जबलपुर में एक ऐसी दुकान की शुरुआत हुई है जिसमें दुकान के मालिक प्रभु लड्डू गोपाल हैं। इस दुकान में लड्डू का भाव सिर्फ एक तय किया गया है और वह है भक्तों की श्रद्धा। जी हां सही सुना आपने, जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित दुकान में लड्डू खरीदने के बाद आपको सिर्फ उतना ही देना है जितनी आपकी क्षमता है और अगर आपके पास लड्डू खरीदने के रुपए अभी नहीं है तो आप लड्डू गोपाल से निवेदन कर यह लड्डू उधार भी ले जा सकते हैं। जिस उधार को रुपए आने पर आपको लड्डू गोपाल को ही चुकाना होगा।
जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित यह लड्डू गोपाल की दुकान मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां ना तो कोई मालिक है और ना ही कर्मचारी। इस दुकान में सेल्फ सर्विस के तहत आपको लड्डू खुद ही उठाते हैं लेकिन अन्य दुकानों की तरह पैसे लेने के लिए यहां पर कैशियर नहीं है। आपको खुद लड्डुओं की कीमत कैश काउंटर पर इस दुकान के मालिक लड्डू गोपाल को सौंपनी है। आपको बता दें कि इस दुकान में कैश काउंटर के ऊपर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह यह है कि लड्डू गोपाल और उनके भक्तों के बीच हुए लेनदेन पर कोई नजर ना रखी जाए। इस दुकान में लड्डुओं का भाव तो तय है लेकिन आपको कितना भुगतान करना है यह आपकी श्रद्धा और आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। क्योंकि जिसके पास कम है वह यहां कम दे सकता और जिसके पास अधिक है वह अधिक भुगतान कर सकता है। इस दुकान में कैश के अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी की जा सकती है।
यह खबर भी पढ़ें... टीआई से मारपीट पर गुस्से में खाकी, डीपी ब्लैक की, लेकिन वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होगी
इस दुकान को शुरू करने का माध्यम बने विजय पांडे के अनुसार उनका मकसद है कि हर घर के लड्डू गोपालों को लड्डू मिल सके, फिर चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। विजय पांडे ने बताया कि उनकी दुकान में कुछ सालों पहले एक पिता अपने बच्चे के साथ आया था जिसने बताया की स्कूल की यूनिफॉर्म लेने के कारण अब उसके पास सिर्फ 50 रुपए बचे हैं और बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए उसे लड्डू चाहिए। यह बात उसने बड़े संकोच के साथ कही थी कि क्या उसे लड्डू मिल सकते हैं। विजय पांडे ने उसे लड्डू तो दे दिए लेकिन उन्हें यह समझ आया कि उस पिता को यह बोलने में काफी संकोच का सामना करना पड़ा। विजय पांडे ने यह सोचा कि ऐसे कितने गरीब परिवार होंगे जिनके बच्चों के जन्मदिन मनाने के लिए वह लड्डू नहीं खरीद पाते होंगे। इसके बाद उन्होंने यह तय किया कि एक ऐसी दुकान खोली जाए जिसमें आप सीधे भगवान से निवेदन कर सकते हैं और अमीर हो चाहे गरीब और सीधे भगवान से अपनी जरूरत के अनुसार लड्डू खरीद सकते है ताकि किसी और के घर के लड्डू गोपाल बिना लड्डुओं के जन्मदिन मनाने को मजबूर ना हों।
यह खबर भी पढ़ें... शादी के 14 दिन बाद ससुराल से रफूचक्कर, लुटेरी दुल्हन ने किया बड़ा कांड
'द सूत्र' की टीम ने जब विजय पांडे से इस दुकान में किए गए निवेश के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी यह दुकान मात्र चार दिन पहले शुरू हुई है। उन्होंने कोई हिसाब किताब तो नहीं किया है पर अंदाज और लगभग 2 लाख रुपए इस दुकान को शुरू करने में खर्च हुए है। इस दुकान के प्रति भक्तों सहित समाजसेवियों के उत्साह को देखते हुए तो यही लग रहा है कि लड्डू गोपाल की स्वयं की दुकान अपने भक्तों और गरीब बच्चों के लिए मुनाफा निकाल ही लेगी।
यह खबर भी पढ़ें... लैक्स फ्रीडमैन संग पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने पाकिस्तान, RSS और गुजरात दंगों पर दी अपनी सख्त राय
विजय पांडे ने बताया कि उनके पास विदेश से भी फोन आ रहे हैं जो इस नेक काम में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल ही उनके पास अमेरिका से फोन आया था जिसमें इस दुकान के लिए आर्थिक मदद का प्रस्ताव दिया गया। इसके साथ ही अन्य शहरों से भी इस दुकान की फ्रेंचाइजी के लिए उनके पास कुछ फोन आए हैं पर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है। किस दुकान की फ्रेंचाइजी लड्डू गोपाल ही दे सकते हैं और यदि आपको उन पर आस्था है तो यह दुकान शुरू की जा सकती है।
यह खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती, 21 मार्च तक आवेदन करें
इस दुकान का एकमात्र यह उद्देश्य ही नहीं है कि केवल गरीब बच्चों को लड्डू मिल सके बल्कि इसके पीछे एक और बड़ा मकसद है जो हमें विजय पांडे से बात करने के बाद पता चला। उन्होंने बताया कि इस दुकान का मुनाफा 50% तो उन कर्मचारियों को जाएगा जो इन लड्डुओं को बनाते हैं। उसके बाद बचा हुआ 50% गरीब बच्चों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा ताकि सक्षम परिवार के बच्चों को उचित इलाज मिल सके।
आस्था-श्रद्धा के भरोसे दुकान
यह खबर भी पढ़ें... टीआई से मारपीट पर गुस्से में खाकी, डीपी ब्लैक की, लेकिन वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होगी
मजबूरी देख मिली इस दुकान की प्रेरणा
यह खबर भी पढ़ें... शादी के 14 दिन बाद ससुराल से रफूचक्कर, लुटेरी दुल्हन ने किया बड़ा कांड
लगभग 2 लाख रुपए के निवेश से शुरू हुई दुकान
यह खबर भी पढ़ें... लैक्स फ्रीडमैन संग पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने पाकिस्तान, RSS और गुजरात दंगों पर दी अपनी सख्त राय
विदेशों तक से आ रहे मदद के प्रस्ताव
यह खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती, 21 मार्च तक आवेदन करें
मुनाफे से होगा गरीब बच्चों का इलाज
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari